जेएसडब्ल्यू समूह की अपनी वाहन कंपनी बनाने की तैयारी, 1 अरब डॉलर का निवेश

जेएसडब्ल्यू समूह अपनी वाहन कंपनी शुरू करने की योजना बना रहा है। 2027 तक अपनी पहली कार लॉन्च करने के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश करेगा। जानें विस्तार से योजना।

जेएसडब्ल्यू समूह जल्द ही अपनी खुद की वाहन कंपनी शुरू करने की योजना बना रहा है। समूह जेएसडब्ल्यू ब्रांड के तहत कारों, ट्रकों और बसों की एक पूरी शृंखला पेश करेगा। इसके लिए कंपनी ने एक अरब डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) का निवेश निर्धारित किया है।

JSW Steel, JSW Steel Share, Metal Stock, Stock To Buy, Share Market, Stock Market

JSW

2027-28 तक पहला वाहन लॉन्च

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के निदेशक पार्थ जिंदल ने ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ के पहले दिन जानकारी दी कि कंपनी को 2027-28 तक अपने पहले वाहन को सड़कों पर उतारने की उम्मीद है। इसके लिए प्रौद्योगिकी साझेदारों के साथ बातचीत चल रही है।

End of Feed