JSW Cement Share Price : गुरुवार को JSW सीमेंट का शेयर बाजार में फीकी शुरुआत के बाद 3% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन सोमवार को शेयर में तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 11 बजे 2.25% तेजी के साथ प्रति शेयर 149.36 रुपये है। हालांकि कंपनी के शेयर ने IPO प्राइस ₹147 के मुकाबले करीब 4% प्रीमियम के साथ ₹153 पर BSE पर लिस्टिंग की। इसके बाद शेयर 5.23% बढ़कर ₹154.70 तक गया, लेकिन बाद में गिरावट देखने को मिली। NSE पर JSW सीमेंट का शेयर ₹153.50 पर लिस्ट हुआ, जो 4.42% प्रीमियम दर्शाता है। कंपनी का मार्केट कैप ₹20,914.02 करोड़ दर्ज किया गया।
JSW सीमेंट शेयरों तेजी (तस्वीर-Canva)
JSW सीमेंट IPO डिटेल्स
JSW ग्रुप की इस कंपनी का IPO सोमवार को बंद हुआ था और इसे 7.77 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹139 से ₹147 प्रति शेयर तय किया गया था। इस IPO में दो हिस्से शामिल थे। ₹1,600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹2,000 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS)। ड्राफ्ट दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी राजस्थान के नागौर में एक नया इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट लगाने के लिए ₹800 करोड़, और कर्ज चुकाने के लिए ₹520 करोड़ का उपयोग करेगी। बाकी फंड को सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
