Joint Home Loan: पति-पत्नी मिलकर ले रहे हैं होम लोन? आवेदन से पहले जान लें ये कानूनी और फाइनेंशियल नियम

Joint Home Loan: पति-पत्नी मिलकर ज्वाइंट होम लोन से बड़ी लोन राशि और टैक्स छूट का लाभ पा सकते हैं। हालांकि, दोनों को पुनर्भुगतान की कानूनी जिम्मेदारी और क्रेडिट स्कोर पर पड़ने वाले असर का भी ध्यान रखना चाहिए।

Joint Home Loan : अपना खुद का घर खरीदना जीवन के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण वित्तीय फैसलों में से एक होता है। आज के समय में घर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए ज्यादातर कामकाजी पति-पत्नी मिलकर होम लोन लेने का विकल्प चुनते हैं। जब दोनों पार्टनर कमाते हैं, तो साथ मिलकर लोन आवेदन करने से न केवल लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है, बल्कि हर महीने चुकाई जाने वाली ईएमआई का बोझ भी आपस में बंट जाता है। इसके अलावा, सही योजना बनाई जाए तो दोनों अलग-अलग टैक्स छूट का लाभ भी उठा सकते हैं। हालांकि, ज्वाइंट होम लोन केवल वित्तीय बोझ बांटने तक सीमित नहीं है। इसमें दोनों आवेदकों पर लोन चुकाने की बराबर की कानूनी और वित्तीय जिम्मेदारी होती है। अगर किसी एक की तरफ से ईएमआई में चूक होती है, तो इसका बुरा असर दोनों के क्रेडिट स्कोर (CIBIL Score) पर पड़ता है। इसलिए आवेदन करने से पहले जोड़ों को इसके फायदे, टैक्स लाभ और इसके साथ आने वाले वित्तीय जोखिमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

joint home loan, home loan for couples, joint property ownership, home loan tax benefits, section 80c tax deduction, home loan EMI repayment,

ज्वाइंट होम लोन का गणित: मिलकर घर खरीदना कितना फायदेमंद और इसमें छिपे जोखिम क्या हैं?

ज्यादा लोन एलिजिबिलिटी और बजट में बढ़ोतरी

ज्वाइंट होम लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैंक या वित्तीय संस्थान दोनों आवेदकों की आय को जोड़कर लोन देने की क्षमता का आकलन करते हैं। अगर एक व्यक्ति की सैलरी पर 50 लाख रुपये तक का लोन मिल रहा है, तो पति-पत्नी की संयुक्त आय के आधार पर बैंक 70 से 80 लाख रुपये तक का बड़ा लोन मंजूर कर सकता है। इससे जोड़ों को अपनी पसंद और जरुरतों के हिसाब से बेहतर व बड़ा घर खरीदने में आसानी होती है। साथ ही, दोनों के बीच ईएमआई का बंटवारा हो जाने से हर महीने के बजट पर दबाव कम पड़ता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि केवल इसलिए ज्यादा लोन नहीं लेना चाहिए क्योंकि आपकी एलिजिबिलिटी बढ़ गई है। जोड़ों को लोन लेने से पहले अपने अन्य मासिक खर्चों, भविष्य की बचत और अन्य वित्तीय प्रतिबद्धताओं का सही अंदाजा लगा लेना चाहिए।

End of Feed