बिजनेस

Jio True 5G in MP: जियो ट्रू 5जी रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा में लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 09:16 PM IST

Jio True 5G in Ratlam, Rewa and Sagar: जियो (Jio) रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा में 5जी लॉन्च करने वाला पहला और इकलौता ऑपरेटर है।

Image

मध्यप्रदेश के 9 शहरों और देश के 257 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • अब तक मध्यप्रदेश के 9 शहरों और देश के 257 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू
  • इन शहरों के जियो ग्राहकों को 1Gbps+ स्पीड से मुफ्त अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा
  • अब तक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 18 शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू

रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश के 4 प्रमुख शहरों रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा में जियो ट्रू5जी सेवा लॉन्च करने का एलान किया। जियो इन चारों शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के 9 शहरों में अब तक जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है। इससे पहले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में 5जी सेवा शुरू हो चुकी है। इन शहरों के ग्राहकों को विश्व स्तरीय सुविधा और बेहतर टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा।

रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा के जियो यूजर्स को 'जियो वेलकम ऑफर ' के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जियो वेलकम ऑफर के तहत यूजर्स को मुफ्त में 1 Gbps+ की स्पीड से अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा। जियो मध्यप्रदेश में टेलीकॉम ग्राहकों की पहली पसंद है और यहां के बाजार में आधी हिस्सेदारी है।

लॉन्च के मौके पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि, 'हमें रतलाम, रीवा, सागर और छिंदवाड़ा में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करते हुए खुशी है।' राज्य के 9 शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च होने से क्षेत्र के लोगों को मैन्युफैक्चरिंग, टूरिज्म, एसएमई, ई गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, गेमिंग और आईटी सेक्टर में अनंत अवसर मिलेंगे।

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 18 शहरों में जियो ट्रू 5जी की सेवा शुरू

हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार और मध्यप्रदेश प्रशासन की टीम के आभारी हैं कि उन्होंने प्रदेश को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग किया। अब तक देश के 257 शहरों और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के 18 शहरों में जियो ट्रू 5जी की सेवा शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, धमतरी, अंबिकापुर और रायगढ़ में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च हो चुकी है। जियो की दिसंबर 2023 तक भारत के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च करने की योजना है।

जियो एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने अपना स्टैंडअलोन ट्रू 5G नेटवर्क तैनात किया है जिसकी 4G नेटवर्क पर शून्य निर्भरता है। जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिश्रण है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article