बिजनेस

Jio Platforms: जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ 25% बढ़ा, पहली तिमाही में कमाई 7110 करोड़ रुपये

Jio Platforms Q1 Fy26 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार एवं डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 25 प्रतिशत बढ़ाकर करीब 7,110 करोड़ रुपये कर लिया है। मूल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तिमाही नतीजे जारी करते हुए बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही का सकल राजस्व भी 19 प्रतिशत बढ़कर 41,054 करोड़ रुपये हो गया है।

Image

जियो प्लेटफॉर्म्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़ा (तस्वीर-istock, Instagram)

Jio Platforms Q1 Fy26 Result: रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार और डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपना शुद्ध लाभ सालाना आधार पर लगभग 25 प्रतिशत बढ़ाकर 7,110 करोड़ रुपये कर दिया।

सकल राजस्व में 19% की वृद्धि

जियो का सकल राजस्व भी 19 प्रतिशत बढ़कर 41,054 करोड़ रुपये हो गया, जो तेजी से बढ़ते ग्राहक आधार और डिजिटल सेवा कारोबार के कारण संभव हुआ।

20 करोड़ 5जी ग्राहक और 2 करोड़ घरेलू कनेक्शन

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने इस तिमाही में 20 करोड़ 5जी ग्राहकों और 2 करोड़ घरेलू कनेक्शनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

जियो एयरफाइबर दुनिया का सबसे बड़ा FWA प्रदाता

अंबानी ने कहा कि जियो एयरफाइबर अब 74 लाख ग्राहकों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेवा प्रदाता बन चुका है।

प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) में सुधार

जियो का ARPU बढ़कर 208.8 रुपये हो गया, जो पिछली तिमाहियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है।

आकाश अंबानी का बयान

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत कर रहा है और कृत्रिम मेधा (AI) को अपनाने में देश की मदद करेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article