Jio IPO: 30 हजार करोड़ मांगा, पहले ही दिन ₹50,000 करोड़ की मिली बोलियां, अब आगे क्या?

जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने मंगलवार को कहा था कि कंपनी की प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा (एआई) और क्लाउड क्षेत्र में विस्तार की योजनाएं दूरसंचार कारोबार से आगे उसकी वृद्धि को गति देंगी।

देश के सबसे बड़े Jio IPO को उम्मीद से बेहतर रिस्पांस निवेशकों की ओर से मिला है। पहले ही दिन यह आईपीओ ओवर सब्रसकाइव हो गया है। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के 30,213 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए पहले दिन ही 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिली हैं। बुधवार को IPO खुलने के बाद दोपहर तक 2.35 गुना सब्रसकाइव हो गया। यह आईपीओ खुलने के 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान पाने वाला भारत का अबतक का सबसे तेज सार्वजनिक निर्गम बन गया था। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आगे भी आईपीओ का रिस्पांस बेहतर रहने की उम्मीद है।

JIO IPO News

जियो आईपीओ

बड़े निवेशकों ने भी जमकर लगाया पैसा

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अपराह्न पौने तीन बजे तक निवेशकों ने पेशकश किए गए 19.75 करोड़ शेयर के मुकाबले 46.50 करोड़ शेयर के लिए बोलियां लगाईं। इसके साथ ही आईपीओ अभिदान की रफ्तार का नया रिकॉर्ड बना। देश के अबतक के सबसे बड़े आईपीओ के लिए मांग में संस्थागत निवेशक सबसे आगे रहे।

End of Feed