JIO का IPO और Google-Facebook की छप्परफाड़ कमाई, आखिर क्या है पूरा माजरा?

Jio IPO से गूगल और फेसबुक को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। दोनों कंपनियों द्वरा किए गए निवेश पर करीब 129% का बंपर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

Jio का IPO आने का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में आईपीओ का GMP तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, इस बीच यह खबर आपको चौंका सकती है कि आईपीओ आने से पहले ही अमेरिकी कंपनी Google-Facebook ने करोड़ों की कमाई कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर के आधार पर, 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में किए गए निवेश से मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक. और गूगल को लगभग 1.77 लाख करोड़ रुपये का संभावित (पेपर) मुनाफा हो सकता है।

JIO IPO

जियो आईपीओ

इनमें से कोई भी कंपनी अपना एक भी शेयर नहीं बेच रही है। मेटा की 'जादू होल्डिंग्स' और 'गूगल इंटरनेशनल', जियो के प्रस्तावित ₹30,200 करोड़ के IPO में अपना कोई भी शेयर नहीं बेच रही हैं। इसके बजाय, इस इश्यू में 27 करोड़ नए शेयर शामिल होंगे। इससे इन दोनों वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों को अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने का मौका मिलेगा, जबकि उनके निवेश का मूल्य काफी अधिक हो जाएगा।

End of Feed