बिजनेस

Jio, Airtel ने क्रिकेट विश्वकप के लिए पेश किया खास प्लान, Disney+Hotstar का मिलेगा फ्री एक्सेस

Cricket World Cup 2023: भारती एयरटेल ने दो प्लान शुरू किए हैं, जिनमें 99 रुपये में दो दिन के लिए असीमित डेटा है, वहीं 49 रुपये में एक दिन की समय-सीमा के साथ छह जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

Image

भारती एयरटेल ने दो प्लान शुरू किए हैं।

Photo : BCCL

Cricket World Cup 2023: विश्वकप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होते ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने क्रिकेट प्रशंसकों के लिए नए प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो ने कई प्रीपेड प्लान के साथ डिज्नी-हॉटस्टार को भी पेश किया है, जिसपर दर्शक विश्वकप मैच देख सकेंगे। भारती एयरटेल ने दो प्लान शुरू किए हैं, जिनमें 99 रुपये में दो दिन के लिए असीमित डेटा है, वहीं 49 रुपये में एक दिन की समय-सीमा के साथ छह जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

वहीं दूसरी तरफ, जियो ने मासिक, त्रिमासिक और वार्षिक प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेटा, असीमित वॉयस कॉल के साथ-साथ डिज्नी-हॉटस्टार मोबाइल के प्लान को शामिल किया गया है। जियो का मूल प्लान 328 रुपये का है, जिसमें 28 दिन तक प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और तीन महीने के लिए डिज्नी-हॉटस्टार मोबाइल सुविधा मिलेगी।

Jio का 328 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 328 रुपये है।, उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप भी मिलती है। यह प्लान क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

Jio का 388 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

जियो ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 28 दिनों के लिए 388 रुपये का प्लान भी शुरू किया है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल की मेंबरशीप मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

Jio का 758 रुपये का प्लान (Jio rupees 758 Plan)

Jio ने 758 रुपये का प्लान पेश किया है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है। यह प्लान उनके लिए है जो क्रिकेट सीजन के बाद भी एंटरटेनमेंट का फायदा उठाना चाहते हैं।

Jio का 808 रुपये का प्लान (Jio rupees 808 Plan)

Jio के 808 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article