Jindal Steel & Power Share Target: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील एंड पावर को खरीदने की सलाह दी है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) दिल्ली में स्थित एक भारतीय स्टील कंपनी है। जेएसपीएल ओपी जिंदल ग्रुप का हिस्सा है। टन वेट में देखें तो यह भारत में तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट स्टील प्रॉड्यूसर है। कंपनी स्पंज आयरन, माइल्ड स्टील स्लैब, माइल्ड स्टील, स्ट्रक्चरल, हॉट रोल्ड प्लेट्स, आयरन ओर पेलेट्स और कॉइल्स की मैन्युफैक्चरिं और सेल्स करती है। आगे जानिए प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील एंड पावर के लिए कितना टार्गेट रखा है।
जिंदल स्टील एंड पावर शेयर टार्गेट प्राइस
ये भी पढ़ें -
कितना है जिंदल स्टील का टार्गेट
प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील के शेयर का टार्गेट 842 रु रखा है। जबकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 763.05 रु के भाव पर बंद हुआ। इस स्तर से जिंदल स्टील का शेयर 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
बीएसई पर जिंदल स्टील के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 782.40 रु रहा है, जबकि इसी अवधि में शेयर का सबसे निचला स्तर 503 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 77,837.82 करोड़ रु है।
1 साल में 37% चढ़ा शेयर
- 5 दिन में कंपनी का शेयर 3.85 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में शेयर ने 6.44 फीसदी रिटर्न दिया है
- 6 महीनों में इसका रिटर्न 16.09 फीसदी रहा है
- 2024 में अब तक ये 2.74 फीसदी ऊपर गया है
- एक साल में ये 37 फीसदी फायदा कराने में कामयाब रहा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
