JG Chemicals And Sona Machinery IPO: मंगलवार 5 मार्च से दो नए आईपीओ इश्यू खुले हैं। इनमें जेजी केमिकल्स और सोना मशीनरी शामिल हैं। इन दोनों आईपीओ इश्यू में से सोना मशीनरी को ज्यादा अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। करीब 3 बजे तक सोना मशीनरी का आईपीओ 8.72 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं जेजी केमिकल्स के आईपीओ को 1.74 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आगे जानिए इन दोनों आईपीओ की बाकी डिटेल और जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।
जेजी केमिकल्स और सोना मशीनरी के आईपीओ खुले
ये भी पढ़ें -
सोना मशीनरी
इसका आईपीओ 7 मार्च को बंद होगा। जबकि इसके शेयर की लिस्टिंग 13 मार्च को होगी। सोना मशीनरी के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 136-143 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 70 रु चल रहा है।
यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 143 रु भी तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसका शेयर लिस्टिंग पर करीब 50 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
सोना मशीनरी के आईपीओ की बाकी डिटेल
कंपनी आईपीओ के जरिए 51.82 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी कम से कम 1000 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा। ये एक एसएमई आईपीओ है।
जेजी केमिकल्स
इसका आईपीओ 7 मार्च को बंद होगा। इसके शेयर की भी लिस्टिंग 13 मार्च को होगी। जेजी केमिकल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 210-221 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 60 रु चल रहा है।
शेयरों का फाइनल प्राइस अगर 221 रु भी तय हो तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसका शेयर लिस्टिंग पर 27 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक किसी भी कंपनी का जीएमपी घट-बढ़ सकता है।
जेजी केमिकल्स के आईपीओ की बाकी डिटेल
कंपनी आईपीओ के जरिए 251.19 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 67 शेयरों की है। ये मेनबोर्ड का आईपीओ है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
