KCP Share Price Target: शेयर बाजार में चाहे गिरावट चल रही हो या तेजी, किसी न किसी स्टॉक में निवेश का मौका रहता है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार इस समय केसीपी लिमिटेड में कमाई का मौका बन सकता है। हालांकि मंगलवार के कारोबार में केसीपी का शेयर दबाव में है। करीब दो बजे ये बीएसई पर 1.53 फीसदी की कमजोरी के साथ 186.50 रु पर है। मगर केसीपी के शेयर में निवेश की सलाह दी गई है। आगे जानिए इसके शेयर के लिए कितना टार्गेट है।
ये भी पढ़ें -
कितना है टार्गेट
मार्केट एक्सपर्ट विवेक करवा ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में केसीपी में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए BUY कॉल दी है। वहीं उन्होंने शेयर के लिए 220 रु का टार्गेट दिया है। मौजूदा भाव (185.53 रु) से अगर ये 220 रु तक जाता है तो आपको करीब 18.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
बीते एक साल में कैसा रहा शेयर का रिटर्न

KCP में निवेश की सलाह
कितना रहा 52 हफ्तों का टॉप लेवल
केसीपी लिमिटेड के शेयर का 52 हफ्तों का टॉप लेवल 233.70 रु और निचला लेवल 91.60 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 2,415.4 करोड़ रु है। केसीपी एक 80 साल पुराना बिजनेस ग्रुप है, जिसका कारोबार कई सेक्टरों में फैला है। इनमें सीमेंट, हेवी इंजीनियरिंग, चीनी, बिजली और हॉस्पिटैलिटी शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
