ITR Filing Alert : रिटर्न भरने में नहीं करें जल्दबाजी, 15 जून तक जरूर करें इंतजार

इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी ये काम जल्दी निपटाना चाहते हैं, तो कम से कम 15 जून तक जरूर रुक जाएं। क्योंकि, बहुत ज्यादा जल्दबाजी भी सही नहीं है।

Income Tax Return (ITR) फाइलिंग सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बहुत से टैक्सपेयर जल्दी से इस काम को निपटा देना चाहते हैं, ताकि आखिरी वक्त में होने वाली भागदौड़ से बचा जा सके। हालांकि, ITR की समय पर फाइलिंग बहुत अच्छी बात होती है। लेकिन, इस बार बहुत ज्यादा जल्दबाजी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है। टैक्स एक्सपर्ट्स की मानें, तो इस बार ITR फाइल करने के लिए 15 जून तक का इंतजार करना चाहिए।

ITR

15 जून से पहले फाइलिंग नहीं आएगी काम

क्यों 15 जून तक इंतजार करें?

टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि असल में 15 जून तक कई जरूरी टैक्स डॉक्यूमेंट्स तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में भले ही आप 15 जून से पहले ITR फाइल कर दें, लेकिन बाद में इन दस्तावेजों के आधार पर अपडेट करना पड़ता है। लिहाजा, दो बार मेहनत करने से बेहतर है कि इन डॉक्यूमेंट्स के साथ ही एक बार में ही रिटर्न फाइल कर दिया जाए।

End of Feed