ITC Hotel Business Demerger: विभिन्न कारोबार से जुड़े समूह आईटीसी (ITC) ने सोमवार को कहा कि ये अपनी सब्सिडियरी आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) बनाकर अपने होटल कारोबार को अलग करेगा। आईटीसी के अनुसार इसका होटल कारोबार आगे बढ़ने के लिए तैयार है। मगर इस फैसले का आईटीसी के शेयर पर आज निगेटिव असर दिख रहा है। कंपनी के शेयर में आज कमजोरी दिख रही है।
2.7 फीसदी टूटा आईटीसी का शेयर
आज आईटीसी का शेयर BSE पर 470.90 रु के सोमवार के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह लाल निशान में 469.95 रु पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह शेयर 12.80 रु या 2.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 457.60 रु पर है। सोमवार को होटल कारोबार ऐलान करने के बाद भी आईटीसी का शेयर 4 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ था।
7 साल बाद शेयर में आई तेजी
आईटीसी के शेयर ने निवेशकों से काफी आलोचना झेली है। 2013 से 2020 के बीच इसके स्टॉक ने खराब प्रदर्शन किया, जबकि इस दौरान कंज्यूमर कंपनियां खूब फली-फूलीं। जनवरी 2013 से मई 2020 तक आईटीसी का शेयर 135 रु से 175 रु के दायरे में रहा। हालाँकि, मार्च 2020 के बाद से, आईटीसी के स्टॉक ने लगातार वृद्धि की।
जैसे-जैसे स्टॉक की कीमत बढ़ी, विश्लेषकों का रुझान भी शेयर के लिए बुलिश होता गया, जिससे स्टॉक और ऊपर चढ़ा।
बीते एक साल में दिया 51.6 फीसदी रिटर्न
- आईटीसी के शेयर ने बीते एक साल में 51.6 फीसदी रिटर्न दिया
- 2023 में अब तक शेयर ने 37.19 फीसदी फायदा कराया है
- इसके 6 महीनों का रिटर्न 34.40 फीसदी रहा है
- शेयर का एक महीने का रिटर्न 2.5 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
