बिजनेस

ITC-EIH Deal: ITC ने EIH में 2.44% और लीला मुंबई में 0.53% हिस्सेदारी खरीदी, अब करेगी होटल बिजनेस अलग

ITC-EIH Deal: यह कदम कोलकाता के अलग-अलग सेक्टरों में कारोबार करने वाले ग्रुप आईटीसी द्वारा अपने होटल बिजनेस के डीमर्जर की घोषणा के बाद उठाया गया है। कंपनी ने होटल बिजनेस के डीमर्जर के लिए 6 जनवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है।

Image

ITC ने EIH में खरीदा हिस्सा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC ने EIH में खरीदा हिस्सा
  • लीला मुंबई में भी हिस्सेदारी खरीदी,
  • अब करेगी होटल बिजनेस अलग

ITC-EIH Deal: आईटीसी ने लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनी ईआईएच लिमिटेड में 2.44% हिस्सेदारी खरीदी है, जबकि एचएलवी लिमिटेड में 0.53% शेयर कैपिटल खरीदी है। हिस्सेदारी के लिए शेयर रसेल क्रेडिट से खरीदे गए, जो आईटीसी की सब्सिडियरी कंपनी है। जबकि ईआईएच ओबेरॉय ग्रुप की एक कंपनी है, एचएलवी द लीला मुंबई की कंपनी है। ईआईएच की 2.44% हिस्सेदारी 1.5 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के बराबर है और एचएलवी की 0.53% इक्विटी 34.60 लाख इक्विटी शेयरों के बराबर है।

ये भी पढ़ें -

होटल बिजनेस करेगी अलग

यह कदम कोलकाता के अलग-अलग सेक्टरों में कारोबार करने वाले ग्रुप आईटीसी द्वारा अपने होटल बिजनेस के डीमर्जर की घोषणा के बाद उठाया गया है। कंपनी ने होटल बिजनेस के डीमर्जर के लिए 6 जनवरी, 2025 को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है।

अलॉट किए जाएंगे शेयर

आईटीसी ने बीते बुधवार को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि कंपनी और आईटीसी होटल्स लिमिटेड (आईटीसीएचएल) ने इसके उन शेयरधारकों को निर्धारित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट के रूप में सोमवार, 6 जनवरी, 2025 को फिक्स किया है, जिन्हें आईटीसीएचएल के इक्विटी शेयर अलॉट किए जाएंगे।

इस हफ्ते की शुरुआत में, आईटीसी ने ऐलान किया था कि सभी मंजूरियां मिल चुकी हैं और अब आईटीसी होटल्स का विभाजन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

पिछले साल हुआ था ऐलान

आईटीसी ने इस बात पर जोर दिया कि उसका होटल बिजनेस मैच्योर हो चुका है और अब वह एक अलग यूनिट के रूप में अपने ग्रोथ का रास्ते को तैयार करने के लिए तैयार है, जिसमें एक फोकस्ड बिजनेस अप्रोच और स्पेशल कैपिटल स्ट्रक्चर होगा।

कंपनी ने अगस्त 2023 में अपने होटल बिजनेस को एक अलग इकाई में विभाजित करने की अपनी योजना की घोषणा की। इस विभाजन योजना के तहत, आईटीसी आईटीसी होटल्स की 40% हिस्सेदारी रखेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article