बिजनेस

आपकी ज्वैलरी में लगा हॉलमार्क नकली तो नहीं? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

फेस्टिव सीजन धड़ल्ले से फेक गोल्ड की बिक्री होती है। गोल्ड ज्वेलरी पर लगी सिर्फ हॉलमार्किंग ही नहीं बल्कि उसकी शुद्धता की गारंटी और जांच करना भी जरुरी है। अगर आपने भी हाल फिलहाल में कोई गोल्ड ज्वेलरी खरीदी है तो ​​सिर्फ हॉलमार्क ही उसकी प्युरिटी को भी आप घर बैठे जांच सकते हैं।

Image

Gold Hallmarking

फेस्टिव सीजन में सोने की डिमांड बढ़ जाती है और दिवाली धनतेरस जैसे मौकों पर तो सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लेकिन बढ़ती डिमांड के साथ बाजार में कई बार फेक प्रोडक्ट्स की बिकने लगते हैं। जो दिखते तो एकदम असली सोने की तरह ही हैं और उनपर हॉलमार्किंग भी होती हैं। लेकिन असली नहीं होते हैं। दरअसल, फेस्टिव सीजन में कई बार बाजार में नकली या मिलावटी ज्वैलरी भी मिल जाती है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी से पहले ज्वैलरी पर लगे हॉलमार्क को देखकर उसकी शुद्धता और असली होने की गारंटी लेना बहुत जरूरी हो जाता है।

गोल्ड ज्वेलरी पर लगी सिर्फ हॉलमार्किंग ही नहीं बल्कि उसकी शुद्धता की गारंटी और जांच करना भी जरुरी है। अगर आपने भी हाल फिलहाल में कोई गोल्ड ज्वेलरी खरीदी है तो सिर्फ हॉलमार्क ही उसकी प्युरिटी को भी आप घर बैठे जांच सकते हैं।

क्या होती है हॉलमार्किंग?

हॉलमार्क दरअसल एक सरकारी मान्यता है जो यह सुनिश्चित करती है कि ज्वैलरी में इस्तेमाल किया गया सोना या चांदी शुद्ध है। भारत में यह BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा जारी किया जाता है। इसलिए ज्वैलरी खरीदते समय BIS का लोगो जरूर देखें।

इसके अलावा ज्वैलरी पर कैरेट (जैसे 22K, 18K) लिखा होता है, जिससे आपको पता चलता है कि सोना कितना शुद्ध है। हर ज्वैलरी पर 6 अंकों का HUID नंबर भी होता है, जो एक खास पहचान नंबर है। इस नंबर के जरिए आप असली हॉलमार्क की जांच कर सकते हैं।

मोबाइल से हॉलमार्किंग की पहचान

अब आप अपने मोबाइल की मदद से घर बैठे हॉलमार्क चेक कर सकते हैं। BIS ने इसके लिए BIS Care ऐप बनाया है।

  • BIS Care ऐप डाउनलोड करें: गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ऐप इंस्टॉल करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें: मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • HUID नंबर खोजें: अपनी ज्वैलरी पर लगे 6 अंकों का HUID नोट करें।
  • वेरिफाई करें: ऐप में “Verify HUID” ऑप्शन खोलें और नंबर डालकर सबमिट करें।
  • कुछ सेकेंड में ज्वैलरी की शुद्धता, कैरेट और अन्य डिटेल्स ऐप में दिख जाएंगी।

आज के सोना और चांदी के रेट

सोने और चांदी के दाम रोज बदलते रहते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट जानना जरूरी है। 7 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने का रेट ₹1,22,000 रुपए और 1 किलो चांदी ₹1,47,977 रुपए की है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article