बिजनेस

Is Tomorrow Bank Holiday: क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे, 15 फरवरी को बैंक बंद हैं या नहीं

Is Tomorrow Bank Holiday: फरवरी 2025 में 15 फरवरी (तीसरा शनिवार) को मणिपुर में लोई-नगाई-नी त्योहार के चलते बैंक बंद रहेंगे। आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन इस क्षेत्रीय अवकाश के कारण इंफाल में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे।

Image

क्या 15 फरवरी शनिवार को कल बैंक बंद रहेंगे।

Photo : iStock

Is Tomorrow Bank Holiday: आमतौर पर हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन 15 फरवरी 2025 (तीसरा शनिवार) को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसका कारण मणिपुर में लोई-नगाई-नी त्योहार है, जिसे नागा समुदाय धूमधाम से मनाता है। इसी के चलते राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे बैंक, सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

हालांकि, इस अवकाश का असर सिर्फ इंफाल में पड़ेगा, बाकी राज्यों में बैंक पहले की तरह खुले रहेंगे। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक संबंधी काम अग्रिम रूप से निपटा लें। हालांकि, नेट बैंकिंग और डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

फरवरी 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा फरवरी 2025 के बैंक अवकाशों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। ये छुट्टियां राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों, जयंती और अन्य विशेष अवसरों पर निर्धारित होती हैं।

राज्यवार बैंक अवकाश

15 फरवरी (शनिवार) – इंफाल (मणिपुर) में लोई-नगाई-नी त्योहार के कारण बैंक बंद।

19 फरवरी (बुधवार) – छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद।

20 फरवरी (गुरुवार) – राज्य दिवस के चलते आइजोल और ईटानगर में बैंक बंद।

26 फरवरी (बुधवार) – महाशिवरात्रि पर अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।

वीकेंड पर बैंक अवकाश

16 फरवरी (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

22 फरवरी (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंक बंद।

23 फरवरी (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी। किसी भी बैंकिंग कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए ग्राहक पहले से अपनी योजना बना सकते हैं। राज्य-विशेष अवकाश होने के कारण, सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं होंगे, इसलिए स्थान के अनुसार अवकाश की पुष्टि करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article