is today Bank holiday : आज 19 अप्रैल शनिवार है, और लोगों में यह भ्रम है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे (18 अप्रैल) के बाद शनिवार और फिर ईस्टर रविवार के चलते बैंक हॉलिडे को लेकर असमंजस बना हुआ है। लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार, प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। आज तीसरा शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे।
क्या आज बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल महीने के आगामी बैंक हॉलिडे
RBI की वेबसाइट के अनुसार, अप्रैल का अगला बैंक हॉलिडे शनिवार, 26 अप्रैल को होगा, जो चौथा शनिवार है और गौरी पूजा के कारण भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
अप्रैल 2025 में कुल 13 बैंक हॉलिडे निर्धारित किए गए हैं, जिनमें साप्ताहिक शनिवार और रविवार की छुट्टियाँ भी शामिल हैं।
अप्रैल 2025 के बैंक हॉलिडे की सूची
1 अप्रैल: बैंक वार्षिक लेखा समापन / सरहुल
5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम जयंती (केवल हैदराबाद, तेलंगाना में)
7 अप्रैल: शद सुक मिनसिएम (केवल शिलॉंग में)
10 अप्रैल: महावीर जन्मकल्याणक / महावीर जयंती
14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, विषु, बिहू, तमिल नववर्ष आदि
15 अप्रैल: बोहाग बिहू / बंगाली नववर्ष / हिमाचल दिवस (राज्य विशेष छुट्टियाँ)
18 अप्रैल: गुड फ्राइडे (कुछ राज्यों में बैंक बंद)
26 अप्रैल: चौथा शनिवार / गौरी पूजा
29 अप्रैल: भगवान श्री परशुराम जयंती (हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद)
30 अप्रैल: बसवा जयंती और अक्षय तृतीया (कर्नाटक सहित कुछ राज्यों में बैंक बंद)
एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवा
बैंक हॉलिडे के दौरान भी एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और बैंक ऐप्स सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। हालांकि, चेक क्लीयरेंस और अन्य भौतिक लेनदेन पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि वे Negotiable Instruments Act के अंतर्गत आते हैं।
