बिजनेस

Is today Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक खुलें हैं, जानें 8 मार्च 2025 को खुले रहेंगे या बंद रहेंगे?

Saturday Bank Holiday, Is today Bank Holiday: 8 मार्च 2025 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह दूसरा शनिवार है। हालांकि, ग्राहक एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स और यूपीआई सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। जानें किन कामों के लिए बैंक जाना जरूरी होगा।

Image

क्या आज बैंक खुलेंगे।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 8 मार्च 2025 को दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • एटीएम, नेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी।
  • हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन, नया खाता खोलने और बड़े कैश डिपॉजिट के लिए बैंक जाना पड़ेगा।

Is today Bank Holiday: यदि आप इस शनिवार को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 8 मार्च 2025 को सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह दूसरा शनिवार है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भारत में बैंक पहला, तीसरा और पाँचवां शनिवार खुले रहते हैं। दूसरा और चौथा शनिवार – बैंक बंद रहते हैं। हर रविवार – बैंक बंद रहते हैं।

Will banks be closed on 8 March 2025क्या 8 मार्च 2025 को बैंक बंद रहेंगे?

हाँ, 8 मार्च 2025 को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है। यदि आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है, तो आपको इसे शुक्रवार या सोमवार को निपटाने की सलाह दी जाती है।

बैंक बंद होने पर कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। एटीएम के जरिए कैश निकासी और मिनी स्टेटमेंट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक फंड ट्रांसफर, बिल भुगतान और खाते से जुड़ी अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए भी त्वरित लेनदेन किए जा सकते हैं। इसके अलावा, यूपीआई और डिजिटल वॉलेट्स के माध्यम से पैसे भेजने और भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

यदि आपने अभी तक अपने बैंक खाते के लिए ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग सुविधा सक्रिय नहीं करवाई है, तो अपने बैंक से संपर्क करें और इसे जल्द से जल्द सक्रिय करवाएं।

किन कामों के लिए बैंक जाना जरूरी

कुछ वित्तीय लेनदेन ऐसे होते हैं, जिन्हें ऑनलाइन पूरा नहीं किया जा सकता और इसके लिए बैंक शाखा जाना आवश्यक होता है। ज्यादा कीमत के लेनदेन, जो ऑनलाइन सीमा से अधिक होते हैं, उन्हें बैंक से ही पूरा किया जा सकता है। अगर आपको नया बैंक खाता खोलना है या बड़ी रकम जमा करनी है, जो एटीएम की सीमा से अधिक हो, तो इसके लिए बैंक शाखा जाना होगा। बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा विनिमय करने और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर या सत्यापन कराने के लिए भी बैंक जाना जरूरी होता है।

मार्च बैंक अवकाश 2025

मार्च-25713141522272831
अगरतला
अहमदाबाद
आइजोल
बेलापुर
बेंगलुरु
भोपाल
भुवनेश्वर
चंडीगढ़
चेन्नई
देहरादून
गंगटोक
गुवाहाटी
हैदराबाद - आंध्र प्रदेश
हैदराबाद - तेलंगाना
इंफाल
ईटानगर
जयपुर
जम्मू
कानपुर
कोच्चि
कोहिमा
कोलकाता
लखनऊ
मुंबई
नागपुर
नई दिल्ली
पणजी
पटना
रायपुर
रांची
शिलांग
शिमला
श्रीनगर
तिरुवनंतपुरम

सोर्स: आरबीआई

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article