Is Today Bank Holiday on Friday: यदि आप भी 7 मार्च 2025 को बैंक बंद है या नहीं इस बात को लेकर दुविधा में हैं तो इसे दूर कर लीजिए। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 7 मार्च को चपचर कुट उत्सव मनाया जाएगा, जो मिजोरम का प्रमुख कृषि पर्व है। इसलिए 7 मार्च 2025, शुक्रवार को मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा। इस मौके पर राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।
क्या आज शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे
क्या है चपचर कुट पर्व?
चपचर कुट मिजो समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे फसल कटाई के बाद उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर चेराओ नृत्य में भाग लेते हैं। यह उत्सव मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।
मार्च 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)
9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन और अटुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)
14 मार्च (शुक्रवार) – होली (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड में खुले रहेंगे)
15 मार्च (शनिवार) – होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद)
16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
22 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार और बिहार दिवस (बिहार में बैंक बंद)
23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
27 मार्च (गुरुवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)
28 मार्च (शुक्रवार) – जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)
30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
31 मार्च (सोमवार) – रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद)
