बिजनेस

Is Today Bank Holiday: क्या आज शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे, 7 मार्च 2025 को बैंक बंद हैं या नहीं

अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि मार्च 2025 में किन-किन दिनों में बैंक बंद रहेंगे। खासतौर पर 7 मार्च को मिजोरम में चपचर कुट उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Image

क्या आज शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 7 मार्च को मिजोरम में बैंक अवकाश
  • 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टियां
  • 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी

Is Today Bank Holiday on Friday: यदि आप भी 7 मार्च 2025 को बैंक बंद है या नहीं इस बात को लेकर दुविधा में हैं तो इसे दूर कर लीजिए। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, 7 मार्च को चपचर कुट उत्सव मनाया जाएगा, जो मिजोरम का प्रमुख कृषि पर्व है। इसलिए 7 मार्च 2025, शुक्रवार को मिजोरम में बैंक अवकाश रहेगा। इस मौके पर राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे।

क्या है चपचर कुट पर्व?

चपचर कुट मिजो समुदाय का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे फसल कटाई के बाद उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पारंपरिक पोशाक पहनकर चेराओ नृत्य में भाग लेते हैं। यह उत्सव मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है।

मार्च 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

8 मार्च (शनिवार) – दूसरा शनिवार (सभी राज्यों में बैंक बंद)

9 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन और अटुकल पोंगाला (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक बंद)

14 मार्च (शुक्रवार) – होली (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड में खुले रहेंगे)

15 मार्च (शनिवार) – होली (अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद)

16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

22 मार्च (शनिवार) – चौथा शनिवार और बिहार दिवस (बिहार में बैंक बंद)

23 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

27 मार्च (गुरुवार) – शब-ए-कद्र (जम्मू में बैंक बंद)

28 मार्च (शुक्रवार) – जुमात-उल-विदा (जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद)

30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

31 मार्च (सोमवार) – रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) (मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद)

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article