बिजनेस

Is Today Bank Holiday: क्या आज बसंत पंचमी-सरस्वती पूजा के दिन बैंक बंद रहेंगे; 3 फरवरी को बैंक बंद हैं या नहीं?

Is Today Bank Holiday: आज सोमवार, 3 फरवरी 2025 है। सोमवार को बैंक खुले रहते हैं। लेकिन आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में हम आपकी इस दुविधा को दूर किए दे रहे हैं।

Image

क्या आज बैंक बंद है?

Photo : iStock

Basant Panchami Holiday: आज सोमवार, 3 फरवरी 2025 है। सोमवार को बैंक खुले रहते हैं। लेकिन आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं क्या बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में हम आपकी इस दुविधा को दूर किए दे रहे हैं। सोमवार, 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर कुछ राज्यों में बैंक हॉलिडे रहेगा। हालांकि, यह अवकाश सभी राज्यों में लागू नहीं होगा।

कहां-कहां रहेंगे बैंक बंद?

सरस्वती पूजा के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे जबकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। त्रिपुरा में सरस्वती पूजा को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी और श्रद्धालु ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं।

फरवरी 2025 में बैंक हॉलिडे लिस्ट

11 फरवरी (मंगलवार)चेन्नई में थाई पूसाम
12 फरवरी (बुधवार)शिमला में श्री रविदास जयंती
15 फरवरी (शनिवार)इंफाल में लुई-नगाई-नी
19 फरवरी (बुधवार)बेलापुर, मुंबई, नागपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी (गुरुवार)आईजॉल और ईटानगर में स्टेटहुड डे/स्टेट डे
26 फरवरी (बुधवार)कई शहरों में महा शिवरात्रि
28 फरवरी (शुक्रवार)गंगटोक में लोसार
फरवरी में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें साप्ताहिक अवकाश और त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। 3 फरवरी को अगरतला में सरस्वती पूजा की छुट्टी होगी। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बैंक से जुड़े काम करने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें!

साप्ताहिक बैंक अवकाश

2 फरवरीरविवार
8 फरवरीदूसरा शनिवार
9 फरवरीरविवार
16 फरवरीरविवार
22 फरवरीचौथा शनिवार
23 फरवरीरविवार
23 फरवरीरविवार
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article