GST on UPI Payments: क्या 2000 रुपये से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा 18 फीसदी GST? या कुछ और... जानिए विशेषज्ञों की राय

GST on UPI Payments: हाल ही में यह चर्चा तेज हो गई है कि 2000 रुपये से अधिक की UPI ट्रांजैक्शन पर 18 फीसदी GST लगाया जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि GST सीधे लेनदेन पर नहीं बल्कि सर्विस चार्ज पर लगेगा — और वो भी बड़े प्लेटफॉर्म्स द्वारा वसूले गए शुल्क पर। सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • GST ट्रांजैक्शन पर नहीं, बल्कि पेमेंट सर्विस की फीस पर लग सकता है
  • विशेषज्ञों ने कहा, अभी इस पर अफवाहें ज्यादा, सच्चाई कम है
  • टैक्स लागू हुआ तो डिजिटल पेमेंट को बड़ा झटका लग सकता है

GST on UPI Payments Fact Check: यूपीआई (UPI) यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आज हर व्यक्ति की डेली जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोग डिजिटल पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह तेज, सेफ और अभी तक पूरी तरह फ्री है। लेकिन हाल ही में चर्चा है कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 18% GST लगाया जा सकता है। इस खबर ने आम लोगों से लेकर छोटे व्यापारियों तक को चिंता में डाल दिया है।

gst on upi payments above 2000, gst on upi, gst on upi payments, gst on upi news, gst on upi above 2000 news

क्या 2000 रुपये से अधिक की UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? जानिए विशेषज्ञों की राय

क्या सच में लगेगा GST? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक MIRA Money के को-फाउंडर आनंद के. राठी का कहना है कि यह सोचना गलत है कि 2000 रुपये से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर सीधे तौर पर GST लगेगा। उन्होंने बताया, "असल में GST उस सर्विस चार्ज पर लगेगा जो Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे प्लेटफॉर्म्स द्वारा वसूला जाएगा। लेनदेन की कुल राशि पर टैक्स नहीं, बल्कि सर्विस फीस पर टैक्स लगेगा।"

End of Feed