बिजनेस

Marico Share Price Target: गिरावट के दौर में FMCG शेयरों में तेजी, ब्रोकरेज ने बताया Parachute Oil बनाने वाली कंपनी Marico का Target

Marico Share Price Target: अक्सर जब बाजार में गिरावट होती है तो FMCG कंपनियों के शेयरों में अन्य सेक्टर के मुकाबले तेजी देखने को मिलती है। यदि आप भी इस समय किसी ऐसे ही शेयर की तलाश में हैं तो आप Parachute, Set Wet, Saffola जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Marico के शेयर में निवेश कर सकते हैं।

Image

Marico के शेयर।

Photo : Times Now Digital

Marico Share Price Target: दिग्गज FMCG कंपनी Marico के शेयरों में शुक्रवार के दिन मामुली बढ़त देखने को मिली। यह 653.10 रुपये पर बढ़त के बंद हुआ। हालांकि इसमें दो हफ्तों से गिरावट देखने को मिल रही है। उतार-चढ़ाव के बीच क्या कंपनी के स्टॉक में पैसा लगाना सही है या नहीं इसकी जानकारी ब्रोकरेज फर्म ने दी है। उन्होंने इसके साथ ही Share Price Target बताया है। Marico कंपनी Parachute, Set Wet, Saffola आदि प्रोडक्ट बनाती है।

यहां देखें पूरी वीडियो

Marico Share Price Target: ब्रोकरेज ने मारिको पर कितना दिया टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने Marico के शेयरों को लेकर BUY रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 780 रुपए दिया है। यह टारगेट प्राइस ब्रोकरेज ने 12 महीनों के लिए दिया है। हाल में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 653.10 रुपए है।

Marico Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक एक हफ्ते में इन 1.34 फीसदी के रिटर्न देखने को मिले हैं। वहीं 2 हफ्ते में इन स्टॉक के अंदर 3.92 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 1 महीने में स्टॉक ने 2.43 फीसदी की बढृत दिखाई है। 3 महीने में 12.34 फीसदी के रिटर्न दिए हैं। वहीं 6 महीने में 25.22 फीसदी के रिटर्न निवेशकों को मिला है। एक साल के अंदर कंपनी के स्टॉक में 11.68 फीसदी की बढ़त दिखाई है। 2 साल के अंदर 24.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 3 साल के अंदर स्टॉक में 24.01 फीसदी की बढ़त देखी गई है। 5 सालों में स्टॉक ने 66.61 फीसदी के रिर्टन दिए हैं। 10 साल में स्टॉक ने 386.48 फीसदी के रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article