बिजनेस

SBI Share Price Target: रिजल्ट के बाद क्या सोमवार को SBI स्टॉक खरीदना सही रहेगा, जानें अगला शेयर प्राइस टारगेट

SBI Share Price Target: SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में ₹18,642 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जो सालाना आधार पर थोड़ा कम है। हालांकि बैंक ने ₹15.90 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की और ऑपरेटिंग लाभ में 8.83% की बढ़त दिखाई। विशेषज्ञों के अनुसार, बेहतर एसेट क्वालिटी और मजबूत सपोर्ट लेवल के चलते SBI का शेयर लंबी अवधि के निवेश के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

Image

रिजल्ट के बाद एसबीआई के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital

SBI Share Price Target: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजे शनिवार को जारी किए, जिसके बाद सोमवार को शेयर बाजार में इस पर खास नजर बनी रहेगी। शुक्रवार, 2 मई को SBI का शेयर 1.41% की बढ़त के साथ ₹799.80 पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह शेयर 4.22% तक चढ़ चुका है। SBI का नेट प्रॉफिट इस तिमाही में साल-दर-साल 10% गिरकर 18,642.59 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 20,698.35 करोड़ रुपये था। हालांकि, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.7% बढ़कर 42,774.55 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8.83% बढ़कर 31,286 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 28,748 करोड़ रुपये था।

एसेट क्वालिटी में सुधार, NPA अनुपात घटा

बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस NPA अनुपात घटकर 1.82% और नेट NPA अनुपात 0.47% पर आ गया, जो कि क्रमशः 42 और 10 बेसिस पॉइंट्स का सालाना सुधार दर्शाता है। हालांकि, ऋण हानि प्रावधान (Loan Loss Provisions) 20.35% बढ़कर ₹3,964 करोड़ पहुंच गए। Q4 नतीजों के साथ SBI ने ₹15.90 प्रति शेयर का डिविडेंड देने की भी घोषणा की है, जो निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त लाभ है।

क्या खरीदें SBI का शेयर? जानें विशेषज्ञों की राय

Seema Srivastava, सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, SMC ग्लोबल सिक्योरिटीज के अनुसार, "SBI की मजबूती, बेहतर होती एसेट क्वालिटी और ग्रोथ इसकी दीर्घकालिक निवेश क्षमता को दर्शाते हैं। सरकारी समर्थन और मजबूत बिजनेस मॉडल इसे स्थिर निवेश विकल्प बनाते हैं।" वहीं, Anshul Jain, रिसर्च हेड, लक्ष्मिश्री इन्वेस्टमेंट और सिक्योरिटीज ने बताया कि SBI ने 59 दिन के कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है और ₹790 अब एक मजबूत सपोर्ट बन चुका है। "यदि यह स्तर कायम रहता है, तो शेयर अपने ऑल-टाइम हाई को छू या पार भी कर सकता है। शॉर्ट और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के निवेशकों के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है।"

SBI ने भले ही इस तिमाही में थोड़ा कम मुनाफा दर्ज किया हो, लेकिन उसकी एसेट क्वालिटी और अन्य वित्तीय पैरामीटर इसे निवेश के लिए मजबूत दावेदार बनाते हैं। यदि शेयर ₹790 के ऊपर टिकता है, तो इसमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article