बिजनेस

TCS Share Price: क्या टाटा के इस IT स्टॉक में लंबे समय के लिए पैसा लगाना ठीक है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

TCS Share Price Target: जतिन गेडिया ने टाटा ग्रुप के इस आईटी स्टॉक में लॉन्ग करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने इसमें 4170 रुपये का टारगेट बताया है, जबकि 4000 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

Image

टाटा ग्रुप के टीसीएस के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

Photo : Times Now Digital

TCS Share Price: पांचवें कारोबारी सत्र में बाजार में गिरावट के बीच शुक्रवार को टाटा ग्रुप के टीसीएस के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली और इसके शेयर 9.75 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 4057.90 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के 52 हफ्ते का उच्चतम और निम्नतम स्तर 4,585.90 रुपये और 3,313 रुपये है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 14,68,183.73 करोड़ रुपये है।

इस बीच ET Now Swadesh के खास शो "ट्रेड का चौका" में आए मार्केट एक्सपर्ट ने इसमें अपनी राय बताई है। तो चलिए जानते हैं इसमें निवेशकों को क्या करना चाहिए...

TCS Share Price Target: लॉन्ग टर्म में TCS में निवेश ठीक करना या नहीं

ET Now Swadesh के खास शो "ट्रेड का चौका" में आए मार्केट एक्सपर्ट जतिन गेडिया ने टाटा ग्रुप के इस आईटी स्टॉक में लॉन्ग करने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने इसमें 4170 रुपये का टारगेट बताया है, जबकि 4000 रुपये का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है।

यहां देखें पूरा वीडियो

TCS Share Price History

BSE Analytics के अनुसार, पिछले 3 महीनों में इसके शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन पिछले 6 महीने में इस शेयर में 5.35 फीसदी की तेजी देखी गई है। वहीं, पिछले एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 19.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। 2 साल में 28.34 फीसदी तो 5 साल में 90.96 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 10 साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 229.19 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article