IRFC, RVNL से लेकर RailTel तक, रेलवे के मल्टीबैगर शेयरों का बुरा हाल, आखिर क्यों हो रही भारी बिकवाली

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated Feb 12, 2024, 06:17 PM IST

Multibagger Railway Stocks: रेलवे के मल्टीबैगर स्टॉक्स अब लगातार लाल निशान में नजर आने लगे हैं। दिसंबर तिमाही के निराशाजनक वित्तीय नतीजों के बाद रेलवे के कई शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC Share) के शेयर आज 13.5 फीसदी टूट गए।

Multibagger Railway Stocks: रेलवे पीएसयू स्टॉक्स बहुत कम समय में निवेशकों के लिए हाई वेल्थ जेनरेट करने वाले साबित हुए हैं। लेकिन अब ये स्टॉक्स लगातार लाल निशान में नजर आने लगे हैं। दिसंबर तिमाही के निराशाजनक वित्तीय नतीजों के बाद रेलवे स्टॉक्स में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC Share) के शेयर आज 13.5 फीसदी की गिरावट के साथ 133 रुपये के स्तर पर बंद हुए। यह तेज गिरावट दिसंबर में समाप्त तिमाही के कमजोर आंकड़े जारी होने के बाद आई है।

Railway Stock Fall

कमोजर वित्तीय नतीजे

Q3FY24 में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 1.78 फीसदी यानी 1,604 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 1,633 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.42 फीसदी बढ़कर 6,742 करोड़ रुपये हो गया। फाइनेंस कॉस्ट में 4,554 करोड़ रुपये से 5,104 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी ने इसके बॉटम लेवल के आंकड़ों को प्रभावित किया है।

End of Feed