बिजनेस

Gold Price Today: नहीं बढ़े सोना के दाम, चांदी में उछाल, जानिए आपके शहर में 24, 22 कैरेट का क्या है भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 12, 2024, 06:43 PM IST

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 12 February 2024: सोना की कीमतों इजाफा नहीं हुआ लेकिन चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोना और चांदी का ताजा भाव

Photo : BCCL

Today Gold Price in India (Aaj Gold ka Bhav) On 12 February 2024: सोना की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई लेकिन चांदी के दाम में इजाफा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने की कीमतें 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। हालांकि चांदी अपने पिछले बंद भाव 75,000 रुपए से 400 रुपए उछलकर 75,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2022 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद से 2 अमेरिकी डॉलर कम है। साथ ही चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। नीचे जानिए अपने शहरों का ताजा भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)
शुद्धता 09/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)12/02/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996262462301
सोना 9956237362052
सोना 9165736457067
सोना 7504696846725
सोना 5853663536446
चांदी 99970638 रुपए प्रति किलो71140 रुपए प्रति किलो
गुडरिटर्नस के मुताबिक 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | 12 February 2024 City wise Gold Price
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
दिल्ली57,85063,10047,330
कोलकाता57,70062,95047,210
चेन्नई58,30063,60047,700
मुंबई57,70062,95047,210
पटना57,75063,00047,250
लखनऊ57,85063,10047,330
अयोध्या57,85063,10047,330
गुरुग्राम57,85063,10047,330
गाजियाबाद57,85063,10047,330
नोएडा57,85063,10047,330
अहमदाबाद57,75063,00047,250
जयपुर57,85063,10047,330
चंडीगढ़57,85063,10047,330
भूवनेश्वर57,70062,95047,210
इस बीच सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की अगली किस्त 6263 रुपए प्रति ग्राम की कीमत पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुली। यह इश्यू 16 फरवरी तक खुला है। भारत सरकार ने रिजर्व बैंक के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल मोड के माध्यम से आवेदन के विरुद्ध भुगतान करने वाले निवेशकों को अंकित मूल्य से 50 रुपए प्रति ग्राम कम की छूट देने का निर्णय लिया है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद के मुकाबले अपरिवर्तित है। गांधी ने कहा कि व्यापारियों ने मंगलवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता महंगाई डेटा के नतीजे से पहले दिशात्मक दांव लगाने से परहेज किया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article