बिजनेस

IRFC या IRCON? किस स्टॉक से होगी ज्यादा कमाई, एक्सपर्ट ने बताया

IRFC Vs IRCON: रेलवे सेक्टर के दो लोकप्रिय PSU स्टॉक्स IRCON और IRFC हाल ही में गिरावट में रहे हैं, लेकिन क्या इनमें अब भी कमाई का मौका है? ET NOW स्वदेश के एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल और फंडामेंटल विश्लेषण के आधार पर बताया है कि कौन-सा स्टॉक दे सकता है बेहतर रिटर्न और किसे रखना चाहिए वॉचलिस्ट में।

Image

IRFC या IRCON (Pic Credit: Canva)

IRFC Vs IRCON: रेलवे सेक्टर के शेयरों ने बीते कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं, लेकिन हाल के महीनों में इनमें तेज़ी थम सी गई है। खासतौर पर दो PSU कंपनियों के स्टॉक्स IRCON International और Indian Railway Finance Corporation (IRFC) लंबे समय से रिटेल इनवेस्टर्स की पसंद रहे हैं। सवाल ये है कि मौजूदा स्तरों पर इनमें से किसमें निवेश करना समझदारी होगी?

IRCON का हाल

7 अगस्त को BSE पर IRCON का शेयर 4.37% गिरकर ₹164.30 पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में इसने लगभग 38% निगेटिव रिटर्न दिया है, और एक महीने में 14% तक टूट चुका है।

ET NOW स्वदेश के मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, स्टॉक पिछले कुछ हफ्तों से कम वॉल्यूम पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन इससे पहले इसमें स्ट्रॉन्ग वॉल्यूम के साथ अच्छा उछाल भी देखा गया था। टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार, फिलहाल ₹165 का लेवल मजबूत सपोर्ट है, जबकि ऊपर की ओर ₹196-₹200 का रेजिस्टेंस है। अगर यह रेजिस्टेंस पार होता है, तो ₹220-₹225 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

हालांकि, Q1 FY26 में कंपनी का मुनाफा (PAT) 26.5% घटकर ₹164.1 करोड़ रहा है, जो पिछली साल की समान तिमाही में ₹224 करोड़ था। रेवेन्यू में भी 21.9% की गिरावट दर्ज की गई है, जो ₹1786.3 करोड़ रहा।

IRFC का हाल

IRFC का स्टॉक भी 7 अगस्त को 2.20% गिरकर ₹124.50 पर बंद हुआ। एक साल में ये शेयर लगभग 30% टूटा है, जबकि पिछले एक महीने में 8% की गिरावट आई है।

लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि स्टॉक एक अहम सपोर्ट लेवल ₹122 पर बना हुआ है। यहां से ₹138 का पहला रेजिस्टेंस है, जो कि इसका 200-डे मूविंग एवरेज (DMA) भी है। इस स्तर को पार करने पर ₹150 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने निवेशकों को ₹122 पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है।

Q1 FY26 में IRFC ने साल-दर-साल 10.71% की बढ़ोतरी के साथ ₹1745.69 करोड़ का मुनाफा कमाया है। यह अब तक की किसी तिमाही में कंपनी का सबसे बड़ा प्रॉफिट है। पिछले साल इसी तिमाही में इसका PAT ₹1576.83 करोड़ था।

किस स्टॉक पर दांव लगाएं?

ET NOW स्वदेश के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही स्टॉक्स टेक्निकल रूप से अहम लेवल्स पर हैं। IRFC के फंडामेंटल मजबूत दिख रहे हैं और हालिया तिमाही रिकॉर्ड प्रॉफिट के चलते इसमें तेजी की संभावनाएं ज्यादा हैं। वहीं, IRCON के नतीजे थोड़े कमजोर जरूर हैं, लेकिन अगर शेयर ₹200 का रेजिस्टेंस पार करता है, तो इसमें भी अच्छी तेजी देखी जा सकती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article