IRFC Share Price : इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (IRFC) ने 17 मार्च 2025 को अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹0.80 प्रति शेयर का डिविडेंड देने का निर्णय लिया है।
IRFC अंतरिम डिविडेंड 2025 रिकॉर्ड डेट
रिकॉर्ड डेट
21 मार्च 2025यह रिकॉर्ड डेट इस बात को तय करने के लिए रखी गई है कि कौन से निवेशक इस डिविडेंड के हकदार होंगे। जो निवेशक इस तारीख तक IRFC के शेयर अपने डीमैट खाते में रखते हैं, उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।
IRFC अंतरिम डिविडेंड 2025 पात्रता
यदि आप इस डिविडेंड का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होगा:
रिकॉर्ड डेट (21 मार्च 2025) से पहले IRFC के शेयर होल्ड करना अनिवार्य है। एक्स-डिविडेंड डेट आमतौर पर रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले होती है। इसका मतलब है कि यदि कोई निवेशक 20 मार्च 2025 के बाद शेयर खरीदता है, तो उसे डिविडेंड नहीं मिलेगा। शेयर बाजार में T+1 या T+2 सेटलमेंट साइकल लागू होता है, इसलिए समय पर निवेश करें।
IRFC डिविडेंड 2025 पेमेंट डेट: कब मिलेगा पैसा
IRFC ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। यह सीधे पात्र निवेशकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा या फिर डिविडेंड वारंट के जरिए भुगतान होगा। IRFC हर साल अपने निवेशकों को डिविडेंड प्रदान करता है। पिछले वर्षों में भुगतान किए गए कुल डिविडेंड इस प्रकार हैं: 2021 में ₹1.82 प्रति शेयर, 2022 में ₹1.43 प्रति शेयर, 2023 में ₹1.50 प्रति शेयर और 2024 में ₹1.50 प्रति शेयर।
IRFC शेयर प्राइस अपडेट
IRFC के शेयर 20 मार्च 2025 को BSE पर IRFC का शेयर ₹128.45 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 0.23% अधिक था। अभी आज 21 मार्च को शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। यह (IRFC Share Price) 128.47 रुपये का ट्रेड कर रहा था।
क्या आपको IRFC डिविडेंड मिलेगा?
यदि आपने रिकॉर्ड डेट से पहले IRFC के शेयर खरीदे हैं और अपने डीमैट अकाउंट में रखे हैं, तो आपको डिविडेंड मिलेगा। अगर आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सही समय पर निवेश करने का यह अच्छा मौका हो सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
