बिजनेस

IRFC Dividend 2024 Record Date: IRFC का इस दिन आएगा डिविडेंड पर अपडेट, तय हो सकती है रिकॉर्ड डेट

IRFC Dividend 2024 Record Date: भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड ने 22 अगस्त को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के साथ अपने शेयरधारकों को 0.70 रुपये का डिविडेंड दिया। पिछले साल, पीएसयू कंपनी ने सितंबर और नवंबर में क्रमशः 0.70 रुपये और 0.80 रुपये का डिविडेंट घोषित किया था। वर्तमान बाजार मूल्य पर, आईआरएफसी लिमिटेड का डिविडेंड प्रतिफल 0.96 प्रतिशत है।

Image

IRFC शेयर प्राइस।

Photo : iStock

IRFC Dividend 2024 Record Date: IRFC अपने निवेशकों को डिविडेंड देने वाली है। अगले हफ्ते बोर्ड मीटिंग होगी। इस मीटिंग में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा हो सकती है। डिविडेंड किसी कंपनी के प्रॉफिट में भागीदारों का हिस्सा होता है जो वह कंपनी प्रॉफिट कमाने पर अपने शेयरधारकों को देती है। हालांकि कंपनी ने डिविडेंड देने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है।

IRFC Dividend 2024 Record Date और Ex-Date

IRFC Ltd ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतरिम डिविडेंड देने के उद्देश्य से 12 नवंबर को एक्स-डेट निर्धारित किया है। कंपनी ने अगली कॉर्पोरेट कार्रवाई के लिए 12 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। रिकार्ड डेट वह डेट होती है जिस दिन तक अगर आपके पास कंपनी के शेयर हैं तो कंपनी आपको डिविडेंड का लाभ देगी। IRFC लिमिटेड ने अभी तक अंतरिम डिविडेंड के भुगतान की तिथि की घोषणा नहीं की है।

IRFC Dividend History

इस वर्ष, भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड ने 22 अगस्त को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के साथ अपने शेयरधारकों को 0.70 रुपये का डिविडेंड दिया। पिछले साल, पीएसयू कंपनी ने सितंबर और नवंबर में क्रमशः 0.70 रुपये और 0.80 रुपये का डिविडेंट घोषित किया था। वर्तमान बाजार मूल्य पर, आईआरएफसी लिमिटेड का डिविडेंड प्रतिफल 0.96 फीसदी है।

IRFC Share Price History

BSE एनालिटिक्स (1 नवंबर तक) के अनुसार, IRFC लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 1 सप्ताह और 2 सप्ताह में क्रमशः 12.23 फीसदी और 4.56 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न दिया। हालांकि, पिछले 1 महीने और 3 महीनों में रेलवे कंपनी के शेयरों में क्रमशः 1.73 फीसदी और 19.46 फीसदी की गिरावट आई है। YTD आधार पर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयरों में 55.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पिछले 1 साल, 2 साल और 3 साल में कंपनी के शेयरों में क्रमशः 114.85 फीसदी, 588.74 फीसदी और 543.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article