बिजनेस

IREDA Share: IREDA की तीसरी तिमाही में 27% का मुनाफा बढ़ा, लेकिन शेयर 3% लुढ़के, जानिए वजह

IREDA share price: शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद IREDA के शेयरों में गिरावट देखी गई। NSE पर सुबह के कारोबार में शेयर 3.5% लुढ़ककर 208.42 रुपये पर आ गए। इसके बाद थोड़ी रिकवरी हुई और शेयर 211.48 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद के मुकाबले 2.13% की गिरावट को दर्शाता है।

Image

IREDA के तीसरी तिमाही के नतीजे

Photo : Times Now Digital

IREDA share price After q3 results: सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 27% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का शुद्ध लाभ 335.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 425.37 करोड़ रुपये हो गया। परिचालन आय भी 35.57% बढ़कर 1,698.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,253.20 करोड़ रुपये थी।

शेयर में 5% की गिरावट

हालांकि, शानदार वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद IREDA के शेयरों में गिरावट देखी गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 10 जनवरी को IREDA स्टॉक NSE पर 5.83% या 12.59 रुपये की गिरावट के साथ 203.50 रुपये पर बंद हुआ।

प्रबंधन का बयान

IREDA के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "तीसरी तिमाही में हमारा उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत की नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव यात्रा में तेजी लाने की IREDA की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

बाजार दबाव और शेयर गिरावट का कारण

IREDA के शेयरों में गिरावट का मुख्य कारण विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और बाजार में व्याप्त अनिश्चितता माना जा रहा है। इसके अलावा, कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता में भी गिरावट का असर शेयर मूल्य पर पड़ा है।

IREDA Share Price Target 2025: Buy, Sell or Hold

ET NOW के एक पैनलिस्ट ने एक विशेष चर्चा के दौरान कहा, "IREDA का शेयर पहले ही बड़े करेक्शन से गुजर चुका है। अगर यह आपको लगभग ₹208-210 के स्तर पर मिलता है, तो आप इसमें पोजिशिन लेने का सोच सकते हैं, लेकिन ₹190 का स्ट्रिक्ट स्टॉप लॉस रखना होगा। एनालिस्ट ने ₹226 का इस्टेंट टारगेट और 252 रुपये का दूसरा टारगेट बताया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article