बिजनेस

IREDA Share Price: किस वजह से IREDA के शेयरों में दिखी बढ़त, अभी कितनी कमाई बाकी

ireda share price : शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सुबह के सत्र में 4.35% की बढ़त के साथ यह 210 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था।

Image

ireda share price

Photo : Times Now Digital

ireda share price : गिरते शेयर बाजार के बीच मिनी रत्न कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के शेयरों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। सुबह के सत्र में 4.35% की बढ़त के साथ यह 210 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। यह शेयर आज 200.47 रुपये पर खुले, जबकि सेंसेक्स 749 अंकों की गिरावट के साथ दिन की शुरुआत कर चुका था। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक इरेडा ने चालू जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अपने योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) को लक्ष्य बनाने की तैयारी कर ली है। इरेडा ने पिछले साल 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी और सरकार इस क्यूआईपी के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी का 7% तक हिस्सा कम कर सकती है।

Q3FY25 में शानदार प्रदर्शन

इस तेजी के पीछे कंपनी की दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे हैं। वित्त वर्ष 2025 (Q3FY25) में कंपनी का शुद्ध लाभ 27% बढ़कर 425.4 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 39% की वृद्धि के साथ यह 622.3 करोड़ रुपये हो गई। यह प्रदर्शन बताता है कि इरेडा की फाइनेंशियल रणनीतियां सफल हो रही हैं।

IREDA Share Price Target 2025: Buy, Sell or Hold

ET NOW के एक पैनलिस्ट ने एक विशेष चर्चा के दौरान कहा, "IREDA का शेयर पहले ही बड़े करेक्शन से गुजर चुका है। अगर यह आपको लगभग ₹208-210 के स्तर पर मिलता है, तो आप इसमें पोजिशिन लेने का सोच सकते हैं, लेकिन ₹190 का स्ट्रिक्ट स्टॉप लॉस रखना होगा। एनालिस्ट ने ₹226 का इस्टेंट टारगेट और 252 रुपये का दूसरा टारगेट बताया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article