IREDA Share: पहली बार 300 रुपये से भी निकला आगे ! क्या अब होगा 400 के पार; जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

IREDA Share Price: भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) के शेयरों में 12 जुलाई को 7% तक की उछाल आई, जो 304.50 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस हालिया उछाल ने IREDA के बाजार पूंजीकरण को 80,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंचा दिया है। NSE पर IREDA के शेयर की कीमत 6.83% बढ़कर 304.50 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

IREDA Share Price Target : सरकारी कंपनी IREDA का आईपीओ नवंबर 2023 आया था। तब से इस शेयर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है और निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है। एनर्जी सेक्टर में कामकाज करने वाली दिग्गज कंपनियों को वित्तीय सुविधा देने वाली इस दिग्गज सरकारी कंपनी IREDA (Indian Renewable Energy Development Agency) के शेयरों में शुक्रवार (12 जुलाई) को एक बार फिर शानदार तेजी देखने को मिली। आज IREDA के शेयरों में 7 फीसदी से अधिक का उछाल देखने को मिला। स्टॉक ने पहली बार 300 के आंकड़े को भी पार कर लिया । स्टॉक में यह तेजी वित्त वर्ष 2024-25 के पहले तिमाही के नतीजों के आने के पहले देखने को मिल रही है।

ireda share price target,ireda share price today,psu stock,indian renewable energy development agency

IREDA लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा।

हालांकि दोपहर के 1:30 बजे शेयर 3.19 फीसदी की तेजी के साथ 292.75 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। IREDA ने हाल ही में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया था कि कंपनी ने 2030 तक महारत्न कंपनी बनने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें कंपनी को सरकार ने हाल ही में 'नवरत्न' का दर्जा दिया था।

End of Feed