बिजनेस

IREDA IPO ने कराई निवेशकों की कमाई, 56 फीसदी बढ़त के साथ हुआ लिस्टेड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 29, 2023, 12:53 PM IST

IREDA IPO listing: IREDA का शेयर अपने आईपीओ प्राइस 32 रुपये से 56 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को लिस्टेड हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर आईपीओ प्राइस से 56.25 प्रतिशत चढ़कर 50 रुपये पर लिस्टेड हुए।

Image

IREDA आईपीओ प्राइस से 56.25 प्रतिशत चढ़कर 50 रुपये पर लिस्टेड हुए

Photo : Times Now Digital

IREDA IPO listing: पब्लिक सेक्टर की कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के शेयर के आईपीओ पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। IREDA का शेयर अपने आईपीओ प्राइस 32 रुपये से 56 प्रतिशत से अधिक उछाल के साथ बुधवार को लिस्टेड हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर आईपीओ प्राइस से 56.25 प्रतिशत चढ़कर 50 रुपये पर लिस्टेड हुए और दोनों इंडेक्स पर बाद में यह 74 प्रतिशत बढ़कर 55.70 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को शुरुआती कारोबार में बाजार मूल्यांकन 14,460.17 करोड़ रुपये रहा।

कितना था प्राइस बैंड

आईआरईडीए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार 38.80 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा (Price Band) 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। भारतीय जीवन बीमा निगम के पिछले साल मई में आईपीओ लाने के बाद यह किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम का पहला सार्वजनिक निर्गम होगा। आईआरईडीए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत एक ‘‘मिनीरत्न’’ कंपनी है।

काफी सालों से कंपनी कर रही काम

ताजा और टिकाऊ ऊर्जा (आरई) परियोजनाओं के साथ-साथ ऊर्जा दक्षता और संरक्षण (ईईसी) पहल को बढ़ावा देने और वित्तीय सहायता प्रदान करने के क्षेत्र में इरेडा का 36 वर्षों से अधिक का प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी भारत की सबसे बड़ी ग्रीन फाइनेंस करने वाली एनबीएफसी कंपनी है। जून 2023 तक, इसके बकाया ऋणों का पोर्टफोलियो 47,206 करोड़ रुपये था, जो इसके विविध निवेश उद्यमों को दर्शाता है। कंपनी के प्रोजेक्ट 23 राज्यों और 5 केन्द शासित प्रदेशों में हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article