IRCTC Customer Care Number: ये हैं IRCTC कस्टमर केयर नंबर, हर जरूरत पर आएंगे काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 8, 2023, 04:34 PM IST

IRCTC Customer Care Number India 24x7 Helpline: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोच में किसी तरह की परेशानी होती है या फिर कुछ गड़बड़ी नजर आती है। तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं या किसी तरह की मदद ले सकते हैं।

IRCTC Customer Care Number India 24x7 Helpline: कई बार रेलवे में सफर के दौरान पैसेंजर को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान उनकी मदद करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (IRCTC Toll Free Number) पेश किए गए हैं। ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोच में किसी तरह की परेशानी होती है या फिर कुछ गड़बड़ी नजर आती है। तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं या किसी तरह की मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको IRCTC द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सर्विस के बारे में बता रहे हैं। जिनपर कॉल करके आप मदद ले सकते हैं।

IRCTC

IRCTC कस्टमर केयर नंबर।

1. इस नंबर मिलेगी हर तरह की मदद (IRCTC Customer Care Number)

IRCTC द्वारा इंटीग्रेटेड रेलवे हेल्पलाइ एंड इंक्वॉयरी सिस्टम (IRHES) के तहत 139 नंबर दिया गया है। जिसका उपयोग आप ट्रेन के डेस्टिनेशन का पता करने के लिए, PNR स्टेटस के लिए, सिक्योरिटी और मेडिकल असिस्टेंस जैसी मदद के लिए कर सकते हैं।

End of Feed