बिजनेस

epfo Customer Care Number: ये है epfo कस्टमर केयर नंबर, सारे सवालों का मिलेगा जवाब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 8, 2023, 05:02 PM IST

epfo Customer Care Number India 24x7 Helpline: UAN नंबर का पता करना, एक या अधिक UAN जारी होने पर रिपोर्ट करने जैसे समस्या का यदि आप भी सामना कर रहे हैं तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

Image

epfo कस्टमर केयर नंबर

Photo : iStock

EPFO Customer Care Number: यदि आप सरकार या प्राइवेट कर्मचारी हैं तो EPFO से वाकिफ ही होंगे। कई बार हमें पता नहीं होता है कि अपने EPFO अकाउंट से पैसे कैसे निकाल सकते हैं, लॉगिन करने में कई बाद की समस्या होती है। यदि इस तरह की दिक्कतों का सामना आपको भी करनी पड़ती है तो आप टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर आपके सभी तरह की सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

किस तरह की लोगों को होती है समस्या

  • UAN नंबर का पता करना
  • एक या अधिक UAN जारी होने पर रिपोर्ट करना
  • पासबुक न होना
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना
  • तकनीकी दिक्कतें
  • KYC जानकारी अपडेट करना
  • EPF ट्रांसफर के लिए दिशा-निर्देश
  • नई कर्मचारी लिंकिंग समस्या

EPFO कस्टमर केयर टोल फ्री नंबर

यदि अपने EPFO से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत करनी है तो आप EPFO के कस्टमर केयर के टोल फ्री नंबर- 1800 118 005 पर कॉल कर सकते हैं।

UAN हेल्पडेस्क मेल आईडी

आप EPF कार्यालय के अधिकारियों के लिए uanepf@epfindia.gov.in पर अपने सवालों को लिख कर भेज सकते हैं।

EPFO हेल्पडेस्क ऑनलाइन

यदि आप अपनी समस्या का समाधान ऑनलाइन पाना चाहते हैं तो आप EPFO आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको UAN हेल्पडेस्क लिंक के माध्यम से member link’ पर क्लिक करना होगा और जरूरी जानकारी देनी होगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article