बिजनेस

IRCTC Customer Care Number: ये हैं IRCTC कस्टमर केयर नंबर, हर जरूरत पर आएंगे काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 8, 2023, 04:34 PM IST

IRCTC Customer Care Number India 24x7 Helpline: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोच में किसी तरह की परेशानी होती है या फिर कुछ गड़बड़ी नजर आती है। तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं या किसी तरह की मदद ले सकते हैं।

Image

IRCTC कस्टमर केयर नंबर।

Photo : Twitter

IRCTC Customer Care Number India 24x7 Helpline: कई बार रेलवे में सफर के दौरान पैसेंजर को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे यात्रियों को सफर के दौरान उनकी मदद करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (IRCTC Toll Free Number) पेश किए गए हैं। ट्रेन से सफर के दौरान अगर आपको कोच में किसी तरह की परेशानी होती है या फिर कुछ गड़बड़ी नजर आती है। तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं या किसी तरह की मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको IRCTC द्वारा दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सर्विस के बारे में बता रहे हैं। जिनपर कॉल करके आप मदद ले सकते हैं।

1. इस नंबर मिलेगी हर तरह की मदद (IRCTC Customer Care Number)

IRCTC द्वारा इंटीग्रेटेड रेलवे हेल्पलाइ एंड इंक्वॉयरी सिस्टम (IRHES) के तहत 139 नंबर दिया गया है। जिसका उपयोग आप ट्रेन के डेस्टिनेशन का पता करने के लिए, PNR स्टेटस के लिए, सिक्योरिटी और मेडिकल असिस्टेंस जैसी मदद के लिए कर सकते हैं।

2. रेलवे कस्टमर केयर नंबर

यदि आपको टिकट की बुकिंग, टिकट कैंसिल, पेमेंट रिफंड जैसी किसी भी तरह की दिक्कत हो रही है तो आप कस्टमर केयर नंबर 0755-3934141, 0755-6610661 पर मदद ले सकते हैं।

3. ईमेल भेज कर भी ले सकते हैं मदद (IRCTC Email Support Care)

आप ई-टिकट से जुड़ी मदद के लिए care@irctc.co.in पर ईमेल भेज कर मदद ले सकते हैं। इसके अलावा टिकट कैंसिल से जुड़ी मदद के लिए etickets@irctc.co.in से मदद ले सकते हैं। वहीं मुंबई सबअर्बन सीजन टिकट्स के लिए seasontickets@irctc.co.in पर ईमेल भेज कर मदद ले सकते हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article