खत्म होगा तेल संकट! ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 3 बड़ी शर्तें, कहा- चुपचाप मान लो, होर्मुज खोल देंगे

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने के बदले अमेरिका के सामने 3 शर्तें रखी हैं। ईरान का साफ कहना है कि वह ट्रंप प्रशासन के दबाव में घुटने नहीं टेकेगा, लेकिन अगर उसकी मांगें मान ली जाती हैं, तो दुनिया को तेल संकट से राहत मिल सकती है।

पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों के बीच ईरान ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेला है। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर घुटने नहीं टेकेगा, लेकिन वह वैश्विक तेल संकट को खत्म करने के लिए बातचीत को तैयार है। ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से आए एक बयान में कहा गया है कि अगर अमेरिका उनकी तीन प्रमुख शर्तें मान लेता है, तो वे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Hormuz ) को फिर से खोलने पर विचार कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर ईरान की वो कौन सी 3 शर्तें हैं जो अगर अमेरिका मान लेता है तो होर्मुज खुल जाएगा और तेल संकट भी खत्म हो जाएगा?

iran crude oil

ईरान की 3 बड़ी शर्तें

  • ईरान ने शांति की बहाली के लिए जो शर्तें रखी हैं, वे पूरी तरह से उनकी अर्थव्यवस्था और संप्रभुता से जुड़ी हैं। पहली शर्त यह है कि अमेरिका ईरान पर लगाए गए सभी आर्थिक प्रतिबंधों को तुरंत हटाए, जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय व्यापार फिर से शुरू हो सके।
  • दूसरी शर्त के तहत ईरान ने मांग की है कि उनकी जमी हुई विदेशी संपत्ति (Frozen Assets) को बहाल किया जाए, ताकि वे अपनी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को संभाल सकें।
  • तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अमेरिका खाड़ी देशों से अपनी सेनाओं को पीछे हटाए और ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करे। ईरान का कहना है कि ये शर्तें केवल उनकी मांग नहीं, बल्कि उनके आत्मसम्मान का सवाल हैं।

End of Feed