ईरान ने जारी किया 1 करोड़ रियाल का नया नोट, भारतीय रुपए में इतनी है वैल्यू

ईरान की चरमराती अर्थव्यवस्था और आसमान छूती महंगाई के बीच वहां की सरकार ने 1 करोड़ रियाल का नया नोट जारी किया है। सुनने में यह रकम बहुत बड़ी लगती है, लेकिन भारतीय रुपए में इसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और आर्थिक प्रतिबंधों के बीच ईरान की अर्थव्यवस्था एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही है। हाल ही में ईरान के सेंट्रल बैंक ने एक नया बैंक नोट जारी किया है, जिसकी फेस वैल्यू 1 करोड़ रियाल (10 Million Rial) है। सुनने में यह रकम किसी को भी करोड़पति महसूस करा सकती है, लेकिन जब हम इसकी तुलना भारतीय रुपए या वैश्विक मुद्राओं से करते हैं, तो कड़वा सच सामने आता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार की ताजा दरों के अनुसार, ईरान के इस 1 करोड़ रियाल के नोट की कीमत भारतीय मुद्रा में मात्र ₹650 के आसपास है। यह हैरान करने वाला आंकड़ा बताता है कि ईरान में महंगाई (Inflation) और मुद्रा का अवमूल्यन किस कदर बढ़ चुका है।

Iran 1 Crore Rial

क्यों उतारना पड़ा इतना ये नोट

ईरान द्वारा इतना बड़ा नोट जारी करने के पीछे सबसे मुख्य कारण वहां की 'हाइपर-इंफ्लेशन' यानी बेलगाम महंगाई है। वर्षों से लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष ने देश की बैंकिंग व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। वहां की मुद्रा 'रियाल' इतनी कमजोर हो चुकी है कि आम जनता को दूध, ब्रेड या सब्जी जैसी रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए भी नोटों की गड्डियां लेकर बाजार जाना पड़ता है। इस समस्या को कम करने के लिए सरकार ने बड़े मूल्य वर्ग के नोट छापने का फैसला किया है, ताकि लोगों को भारी मात्रा में कैश ढोने से राहत मिल सके। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक अस्थायी समाधान है और इससे महंगाई कम होने के बजाय लोगों का मुद्रा पर भरोसा और कम हो सकता है।

End of Feed