Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Explained: ईरान संकट Vs सोना और चांदी: क्या युद्ध गहराने से और उछलेंगे दाम? निवेशक हैं तो क्या करें- बाय, होल्ड या सेल?

US-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने सोने और चांदी की कीमत में आग लगा दी है। दोनों कीमती धातु में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट आगे भी तेजी जारी रहने का अनुमान लगा रहे हैं। अगर आप निवेशक हैं तो आपको क्या करना चाहिए?

Image
Iran Crisis and Gold Outlook
Edited by: Alok KumrExpert view: Ajay Kedia
Updated Mar 3, 2026, 21:47 IST
Follow on Google News

US-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध ने सोने-चांदी की कीमत में आग लगा दी है। युद्ध के चलते मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है और निवेशक सेफ-हेवन की ओर लौटे हैं, जिससे इन दोनों कीमती धातु में आज जबरदस्त तेजी है। COMEX पर आज सोने का रेट 5,400 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 2.50% से ज्यादा की इंट्राडे बढ़त दिखाता है। इसी तरह COMEX चांदी की कीमत भी 96.930 डॉलरप्रति औंस के इंट्राडे हाई को छू गई है।

भारत के MCX पर आज सोने और चांदी के रेट में जबरदस्त उछाल है। सोना का रेट ₹1,65,501 प्रति 10 ग्राम पर खुला और ₹1,67,915 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई को छू गया, जिससे कुछ ही मिनटों में ₹5,500 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह, MCX पर आज चांदी का रेट ₹2,78,644 प्रति kg पर खुला और ₹2,85,978 के इंट्राडे हाई को छू गया, जो लगभग 3.75% का इंट्राडे हाई था। अब जब सोने और चांदी में एक बार फिर तेजी लौट आई तो निवेशकों को क्या करना चाहिए? क्या अभी भी खरीदने का मौका है या बेच कर प्रोफिट बुक कर लेना चाहिए? अगर आप एक निवेशक हैं तो क्या करना सही होगा? आइए जानते हैं।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट की क्या है सलाह?

केडिया कमोडिटी के संस्थापक और निदेशक, अजय केडिया ने बताया कि ईरान युद्ध के कारण सोने और चांदी में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। इसलिए अभी निवेशकों को मुनाफा बुक नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में सोना एक बार फिर 5600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। ऐसे में भारतीय बाजार में सोने की कीमत 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। वहीं, चांदी की कीमत 3.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच सकती हैं। इस लेवल पर निवेशकों को प्रॉफिट बुक करना चाहिए।

जहां तक नए निवेशक का सवाला है तो यह पैसा लगाने के लिए सही नहीं है। बाजार में अभी जबरदस्त वोलैटिलिटी है। इसके चलते सोने और चांदी में मूव किसी ओर आ सकता है। इसलिए पैसा लगाने का सही समय नहीं है। जब मिडिल ईस्ट में तनाव कम होगा तो सही लेवल का पता चलेगा। उसके बाद निवेश करना सही होगा। अगर कोई निवेशक पैसा लगाएं तो ईटीएफ के जरिये ही निवेश करें।

गोल्ड निवेशकों के लिए रणनीति

रणनीति (Strategy)एक्शनवजह (Reason)
लंबी अवधि के निवेशकहोल्ड करेंयुद्ध की अनिश्चितता और $6,000 के संभावित लक्ष्य को देखते हुए सोना अभी और चमक सकता है।
शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्सप्रॉफिट बुकिंगसोने की कीमत 1.80 लाख और चांदी की कीमत 3.20 लाख रुपये पहुंचने पर प्रॉफिट बुकिंग करें।
नए निवेशकअभी नहीं खरीदेंसोने और चांदी में अभी एकदम से बड़ी तेजी। इसलिए अभी निवेशक नहीं करें। थोड़ा इंतजार करें।

Gold

Gold

रुपये में कमजोरी से और बढ़ेगी कीमत

ईरान संकट के कारण आज अमेरिकी मुद्रा के खिलाफ रुपया 24 पैसे टूटकर 91.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गया है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आगे रुपये में और गिरावट आती है तो सोने और चांदी में और बड़ी तेजी देखने को मिलेगी। इसलिए निवेशकों को रुपये की चाल पर नजर रखनी चाहिए। जानकारों का कहना है कि युद्ध के कारण वैश्विक हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। ये सोने और चांदी की मांग बढ़ाने का काम करेंगे। इससे कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या सोना-चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।)

End of Article