IPO मार्केट में मचा धमाल! Hy-Tech के GMP ने काटा गदर, Augmont की बंपर डिमांड

IPO Market में जबरदस्त हलचल मची है। ज्यादातर इश्यूज की लिस्टिंग अच्छे खासे प्रीमियम पर हो रही है। मंगलवार को बाजार में दो IPO लिस्ट हुए। दोनों 10 से 11% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। जबकि 5 में सब्सक्रिप्शन जारी है।

IPO Update : फिलहाल IPO बाजार में जबरदस्त हलचल है। मंगलवार को निवेशकों को एक साथ लिस्टिंग और नए इश्यू, दोनों मोर्चों पर एक्शन देखने को मिला। आज दो इश्यू शेयर बाजार में लिस्ट हुए। इनमें Shankesh IPO ने करीब 11% प्रीमियम के साथ मजबूत शुरुआत की है। जबकि, Sunshine IPO करीब 10% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। दूसरी तरफ नए IPOs में Hy-Tech Engineers का GMP करीब 56% प्रीमियम पर पहुंच गया है, जबकि Augmont Enterprises में निवेशकों की बंपर डिमांड देखने को मिल रही है। Augmont का IPO करीब 19 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।

ipo market update

एक के बाद एक आईपीओ दे रहे मुनाफा

Shankesh की 11% प्रीमियम पर लिस्टिंग

Shankesh ने बाजार में शानदार शुरुआत की। इसका इश्यू प्राइस ₹93 था और शेयर ने करीब ₹103.30 पर कारोबार की शुरुआत की। इस तरह इसकी लिस्टिंग करीब 11.08% प्रीमियम पर हुई। लिस्टिंग के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। यह दिन के कारोबार में ₹111 तक पहुंचा, जबकि निचला स्तर ₹98.36 रहा। सुबह के कारोबार में शेयर करीब ₹103.70 पर था, यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले अभी भी करीब 11.5% ऊपर। ट्रेडिंग वॉल्यूम भी मजबूत रहा और करीब 6.30 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ।

End of Feed