IPO Update : Lumino 34% प्रीमियम पर लिस्ट, 2 इश्यू में निवेश का मौका, चेक करें GMP

शेयर बाजार में आज Lumino Industries की आज 34% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। इसके अलावा फिलहाल रेज ऑफ बिलीफ और दीपा ज्वेलर्स के आईपीओं में आज निवेश का आखिरी मौका है। चेक करें दोनों के जीएमपी और सब्सक्रिप्शन।

IPO Update Lumino Industries Listing। Deepa Jewellers IPO। Rays of Belief IPO : शेयर बाजार में IPO के लिहाज से आज यानी 3 सितंबर को अच्छी खासी हलचल है। Lumino Industries ने शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की है, जबकि Rays of Belief और Deepa Jewellers के IPO में आज बोली लगाने का आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP इन दोनों इश्यू में पॉजिटिव संकेत दे रहा है, लेकिन दोनों के बीच GMP और सब्सक्रिप्शन की तस्वीर अलग है।

ipo listing gmp subscription

आईपीओ लिस्टिंग

लुमिनो इंडस्ट्रीज की मजबूत एंट्री

Lumino Industries के शेयरों ने गुरुवार को बाजार में शानदार शुरुआत की। ₹82 के IPO Price के मुकाबले शेयर NSE पर ₹110 और BSE पर ₹109 पर लिस्ट हुआ। यानी NSE पर निवेशकों को करीब 34.15% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग से पहले Grey Market में Lumino Industries का GMP करीब ₹39.5 तक पहुंच गया था। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹121.5 बन रही थी। यानी वास्तविक लिस्टिंग GMP के संकेत से नीचे रही, लेकिन फिर भी IPO ने निवेशकों को मजबूत शुरुआती रिटर्न दिया। Lumino Industries ने IPO के जरिए कुल ₹700 करोड़ जुटाए थे। इसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का OFS शामिल था। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से करीब ₹337 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करने वाली है।

End of Feed