IPO Update Lumino Industries Listing। Deepa Jewellers IPO। Rays of Belief IPO : शेयर बाजार में IPO के लिहाज से आज यानी 3 सितंबर को अच्छी खासी हलचल है। Lumino Industries ने शेयर बाजार में मजबूत एंट्री की है, जबकि Rays of Belief और Deepa Jewellers के IPO में आज बोली लगाने का आखिरी मौका है। ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP इन दोनों इश्यू में पॉजिटिव संकेत दे रहा है, लेकिन दोनों के बीच GMP और सब्सक्रिप्शन की तस्वीर अलग है।
लुमिनो इंडस्ट्रीज की मजबूत एंट्री
Lumino Industries के शेयरों ने गुरुवार को बाजार में शानदार शुरुआत की। ₹82 के IPO Price के मुकाबले शेयर NSE पर ₹110 और BSE पर ₹109 पर लिस्ट हुआ। यानी NSE पर निवेशकों को करीब 34.15% का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि, लिस्टिंग से पहले Grey Market में Lumino Industries का GMP करीब ₹39.5 तक पहुंच गया था। इस हिसाब से अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब ₹121.5 बन रही थी। यानी वास्तविक लिस्टिंग GMP के संकेत से नीचे रही, लेकिन फिर भी IPO ने निवेशकों को मजबूत शुरुआती रिटर्न दिया। Lumino Industries ने IPO के जरिए कुल ₹700 करोड़ जुटाए थे। इसमें ₹500 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹200 करोड़ का OFS शामिल था। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से करीब ₹337 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करने वाली है।
अब 2 IPO पर नजर
Lumino की लिस्टिंग के बाद अब बाजार की नजर Rays of Belief और Deepa Jewellers IPO पर है। दोनों IPO 1 सितंबर को खुले थे और 3 सितंबर यानी आज बंद हो रहे हैं। Rays of Belief IPO का GMP फिलहाल ₹56 रुपये है। जबकि, सब्सक्रिप्शन 6.95 गुना हो चुका है। ₹227-₹239 प्रति शेयर के प्राइस बैंड के हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर यह आईपीओ निवेशकों को 23.43% तक लिस्टिंग गेन दे सकता है। इश्यू 8 सितंबर को लिस्ट होना है। वहीं, Deepa Jewellers IPO GMP ₹25 रुपये पर है। इसका कुल सब्सक्रिप्शन 5.15 गुना हो चुका है। ₹168-₹177 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर यह इश्यू रिटेल इन्वेस्टर्स को 14.12% का लिस्टिंग गेन दे सकता है।
रेस में कौन आगे?
GMP और सब्सक्रिप्शन डेटा के लिहाज से फिलहाल Rays of Belief साफ तौर पर आगे दिखाई दे रहा है। क्योंकि, इसका GMP 23.43% का प्रीमियम दिखा रहा है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन में भी आगे है। हालांकि, सब्सक्रिप्शन और GMP दोनों ही किसी स्टॉक की लिस्टिंग के अंतिम संकेत नहीं होते हैं।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
