बिजनेस

IPO Update: KRN हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन IPO का प्राइस बैंड तय, जानें अन्य कंपनियों का अपडेट

IPO Update: केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने आईपीओ के लिए 209-220 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा।

Image

आईपीओ अपडेट

IPO Update: केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने अपने 342 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 209-220 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।आईपीओ का मकसद कंपनी की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाना है।आईपीओ 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 24 सितंबर को बोली लगा पाएंगे।राजस्थान स्थित यह कंपनी ‘हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग’ और ‘रेफ्रिजरेशन’ (प्रशीतन) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के ‘हीट एक्सचेंजर्स’ बनाती है।दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 1,55,43,000 के ताजा शेयर शामिल है। इसकी कुल कीमत 342 करोड़ रुपये बैठती है।

ये आईपीओ हुआ 110 गुना सब्सक्राइब

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 110.71 गुना सब्सक्राइब हुआ।एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती शेयर बिक्री में 2,14,78,290 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,37,79,44,639 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 240.79 गुना सब्सक्राइब हुआ जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कैटेगरी को 142.28 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 30.74 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।नॉर्दर्न आर्क कैपिटल लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 229 करोड़ रुपये जुटाए थे। कोलकाता स्थित कंपनी के 777 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 249-263 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 277 करोड़ रुपये मूल्य के 1,05,32,320 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इस निर्गम का हिस्सा है।

ये भी पीछे नहीं

रियल एस्टेट कंपनी आर्केड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शेयर बिक्री के अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक 106.40 गुना सब्सक्राइब हुआ।एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती शेयर बिक्री में 2,37,75,719 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,52,97,38,200 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 163.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित खंड को 162.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 50.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।आईपीओ खुलने के पहले आर्केड डेवलपर्स ने प्रमुख (एंकर) निवेशकों से 122.40 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी ने अपने 410 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 121-128 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।आईपीओ पूरी तरह से 410 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article