IPO Open Today 28 August 2024: आज बुधवार 28 अगस्त से 2 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें एरॉन कम्पोजिट लिमिटेड और ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड शामिल हैं। इनमें एरॉन कम्पोजिट लिमिटेड का आईपीओ एसएमई कैटेगरी का है, जबकि ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड का आईपीओ मेनबोर्ड का है। यहां हम आपको इन दोनों आईपीओ से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। साथ ही जानेंगे कि इनका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम कितना चल रहा है।
ये भी पढ़ें -
ये है आईपीओ की डिटेल
| IPO का नाम | कब खुलेंगे इश्यू | कब होंगे बंद | प्राइस बैंड | लॉट साइज |
| एरॉन कंपोजिट | 28 अगस्त | 30 अगस्त | 121-125 रु | 1000 |
| ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी | 28 अगस्त | 30 अगस्त | 318-334 रु | 44 शेयर |
एरॉन कम्पोजिट का जीएमपी (Aeron CompositeGMP)
आईपीओ वॉच के अनुसार फिलहाल एरॉन कम्पोजिट का जीएमपी जीरो है। मगर आईपीओ खुलने के बाद इसमें बदलाव आ सकता है।ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी (ECOS (India) Mobility & Hospitality GMP)
आईपीओ वॉच के अनुसार ईसीओएस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी का जीएमपी 150 रु पहुंच गया है। मगर आईपीओ खुलने के बाद इसमें बढ़ोतरी या गिरावट आ सकती है।क्या होता है IPO
इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) प्रोसेस के तहत प्राइवेट कंपनियां पब्लिक निवेशकों से इक्विटी कैपिटल (पैसा) जुटाने के लिए आम निवेशकों को अपने शेयर बेचती हैं।
आईपीओ किसी प्राइवेट ओनरशिप वाली कंपनी को पब्लिक कंपनी में बदल देता है। यह प्रोसेस स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करने का अवसर भी देती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
