बिजनेस

IPO Market Slowdown: आखिर क्यों नहीं आ रहे बड़ी कंपनियों के IPO, क्यों प्राइमरी मार्केट में आई सुस्ती? जानिए वजह

IPO Market Slowdown: 2024 में IPO मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली थी। मगर उसके बाद इस साल नई कंपनियों की लिस्टिंग में सुस्ती आई है। इसकी बड़ी वजह सेकंडरी मार्केट (इक्विटी मार्केट) में आई गिरावट को माना जा रहा है।

Image

IPO मार्केट में आई सुस्ती

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • IPO मार्केट में आई सुस्ती
  • साल 2025 में बहुत कम लिस्टिंग
  • 3 कंपनियों ने वापस लिए आवेदन

IPO Market Slowdown: 2024 में IPO मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली थी। मगर उसके बाद इस साल नई कंपनियों की लिस्टिंग में सुस्ती आई है। इसकी बड़ी वजह सेकंडरी मार्केट (इक्विटी मार्केट) में आई गिरावट को माना जा रहा है। इक्विटी मार्केट में आई गिरावट का असर नए IPO लॉन्च पर भी देखा जा रहा है। आईपीओ एक्टिविटी में यह मंदी संख्याओं में दिखती है, क्योंकि जनवरी में केवल पांच कंपनियां और फरवरी में चार कंपनियां लिस्ट हुईं, जबकि दिसंबर 2024 में 16 कंपनियां लिस्ट हुई थीं।

ये भी पढ़ें -

लॉन्च होने वाले IPO को मिला सुस्त रेस्पॉन्स

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट लिमिटेड का आईपीओ हाल ही में आया था, जो 14 फरवरी को तीन दिनों के लिए खुला था। आईपीओ मार्केट में धीमे रेस्पॉन्स का ट्रेंड स्पष्ट देखने को तब मिला, जब कम से कम तीन कंपनियों ने जनवरी और फरवरी में अपने ड्राफ्ट पेपर वापस लेकर आईपीओ की योजना वापस टाल दी।

इन कंपनियों में एडवांस्ड सिस्टम-टेक, एसएफसी एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज और विनी कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

2024 रहा था बंपर वर्ष

साल 2024 आईपीओ मार्केट के लिए काफी शानदार रहा था। पिछले साल 91 कंपनियों ने लिस्टिंग के जरिए 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए। इस तेजी के पीछे मजबूत रिटेल भागीदारी, लचीली अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते निजी कैपिटल एक्सपेंडिचर जैसे फैक्टर रहे।

इस साल जो आईपीओ अब तक आए हैं, उनमें अधिकतर एसएमई आईपीओ शामिल हैं। इनमें मेनबोर्ड के आईपीओ की संख्या बहुत कम है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

जानकारों का मानना है कि आईपीओ मार्केट में आई ये मंदी मुख्य रूप से सेकंडरी मार्केट में गिरावट का नतीजा है, खासकर जनवरी और फरवरी में। इस गिरावट ने कई लिस्टेड कंपनियों के शेयर प्राइस को प्रभावित किया। नतीजे में निवेशकों ने नई लिस्टिंग की तलाश करने के बजाय अपने मौजूदा पोर्टफोलियो पर ध्यान देना शुरू कर दिया। वहीं कंपनियां भी IPO लाने से कतराने लगीं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article