IPO Market: 2024 में IPO मार्केट रहा शानदार, कंपनियों ने जुटाए 1.6 लाख करोड़ रु, आगे भी तेजी बरकरार रहने की उम्मीद

IPO Market in 2024: साल के दौरान बड़ी, मझोली और छोटी - कंपनियों ने शेयर जारी कर फंड जुटाया। 2024 में आईपीओ का औसत आकार बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 2023 में यह 867 करोड़ रुपये रहा था। अकेले दिसंबर में कम से कम 15 आईपीओ आए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 में कई IPO आए
  • कंपनियों ने जुटाए 1.6 लाख करोड़ रु
  • 2025 भी रहेगा शानदार

IPO Market in 2024: आर्थिक वृद्धि की रफ्तार, अनुकूल बाजार परिस्थतियों और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क में सुधार की वजह से इस साल यानी 2024 में IPO मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली है। साल के दौरान कंपनियों ने आईपीओ के जरिये रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये की राशि जुटाई है। माना जा रहा है कि अगला साल भी आईपीओ के लिए काफी अच्छा रहेगा। आईपीओ के लिए असाधारण रहा यह साल न केवल इश्यू लाने वाली कंपनियों के भरोसे को दर्शाता है, बल्कि इससे निवेशकों के विश्वास का भी पता चलता है। निवेशकों ने लिस्टिंग के दिन लाभ कमाने के अलावा लॉन्ग टर्म के लिए भी कंपनियों की कैपेसिटी में भरोसा जताया है। इस साल हुंडई मोटर इंडिया का 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ आया। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ है।

IPO Market in 2024

2024 में कई IPO आए

ये भी पढ़ें -

End of Feed