IPO Market: अगले सप्ताह इन 3 कंपनियों के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड

शेयर बाजार में तेजी लौटने के बाद आईपीओ मार्केट में हलचल बढ़ गई है। कंपनियां अब आईपीओ लाने की शुरुआत कर रही है।

ईरान संकट खत्म होने से शेयर बाजार में फिर से रौनक लौटती दिख रही है। इसका असर आईपीओ मार्केट में हुआ है। अगले सप्ताह तीन कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आ रही हैं, जबकि कई अन्य कंपनियां भी सार्वजनिक निर्गम की तैयारी कर रही हैं। क्रूज का संचालन करने वाली कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, जयपुर स्थित आभूषण निर्माता एडविट ज्वेल्स और सूचना प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता सीएसएम टेक्नोलॉजीज अगले कुछ दिन में अपने पहले सार्वजनिक निर्गम पेश करने जा रहे हैं। वहीं पैकेजिंग समाधान क्षेत्र की कंपनी नैक पैकेजिंग भी अगले सप्ताह अपने आईपीओ का मूल्य दायरा घोषित कर सकती है।

IPO

आईपीओ

कब से कब खुलेगा आईपीओ

  1. वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अपने 585 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्रति शेयर 769 से 808 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। यह निर्गम 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा।
  2. एडविट ज्वेल्स का 165.16 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इस निर्गम में 1.20 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।
  3. सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 146 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 107 से 113 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। यह निर्गम 24 जून को खुलेगा और 27 जून को बंद होगा।

End of Feed