बिजनेस

IPO Watch: श्रीराम टि्वस्टेक्स 4300% सब्सक्राइब, क्लीन मैक्स 100% से नीचे अटका

प्राइमरी मार्केट में आज दो कंपनियों के इश्यू का सब्सक्रिप्शन बंद हो रहा है। इनमें से जहां श्रीराम टि्वस्टेक्स को 4300% का ताबाड़तोड़ सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, क्लीन मैक्स का इश्यू 100 फीसदी तक भरने के लिए भी जूझता नजर आ रहा है।

Image

दोनों आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद

IPO बाजार में आज दो तस्वीरें दिखीं। एक तरफ Shree Ram Twistex को जबरदस्त ओवरसब्सक्रिप्शन मिला, तो दूसरी ओर Clean Max Enviro Energy Solutions 100% के नीचे अटका रहा। रिटेल भागीदारी और GMP ट्रेंड ने निवेशकों की धारणा में बड़ा फर्क साफ कर दिया।

श्रीराम ट्विस्टेक्स में जोरदार मांग

Shree Ram Twistex Ltd का ₹110.24 करोड़ का इश्यू कुल 43.57 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी 75.85 गुना और NII 220.20 गुना भरी। QIB (एंकर छोड़कर) 3.94 गुना रहा। हालांकि आखिरी दिन GMP शून्य पर आ गया, जिससे लिस्टिंग गेन सीमित रहने के संकेत मिल रहे हैं।

क्लीन मैक्स 100% से नीचे

Clean Max Enviro Energy Solutions का IPO कुल 0.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी महज 0.07 गुना भरी, जबकि QIB (एंकर छोड़कर) 2.99 गुना रहा। NII 0.57 गुना पर अटका। कुल 36,822 आवेदन प्राप्त हुए। कंपनी का कैप प्राइस ₹1,053 है, जबकि मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹1,044 है। यानी डिस्काउंट पर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।

कैटेगरीShree Ram Twistex IPO (x)Clean Max Enviro IPO (x)
Anchor1.00
QIB (Ex Anchor)3.942.99
NII (Total)220.200.57
Retail75.850.07
Employees0.11
कुल सब्सक्रिप्शन43.570.99

क्या करती है श्री राम टि्वस्टेक्स

Shree Ram Twistex Ltd कॉटन यार्न बनाने वाली कंपनी है, जो कॉम्पैक्ट रिंग स्पन और कार्डेड यार्न (कॉम्ब्ड और कार्डेड) का उत्पादन करती है। इसके उत्पाद निटिंग और वीविंग इंडस्ट्री में इस्तेमाल होते हैं, जिनसे डेनिम, टेरी टॉवेल, शर्टिंग, शीटिंग, स्वेटर, सॉक्स, होम टेक्सटाइल और इंडस्ट्रियल फैब्रिक तैयार किए जाते हैं। कंपनी वैल्यू-एडेड यार्न जैसे एलि ट्विस्ट, कॉम्पैक्ट स्लब और लाइक्रा-ब्लेंडेड यार्न भी बनाती है। इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के गोंडल (राजकोट) में है और यह B2B मॉडल पर देश-विदेश के टेक्सटाइल निर्माताओं को सप्लाई करती है।

क्लीम मैक्स क्या करती है

Clean Max Enviro Energy Solutions रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी है, जो इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को सोलर और विंड पावर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। यह कैप्टिव और ओपन-एक्सेस मॉडल के जरिए कंपनियों को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराकर उनकी बिजली लागत कम करने और कार्बन फुटप्रिंट घटाने में मदद करती है। कंपनी सोलर रूफटॉप, ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट्स और विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स विकसित, संचालित और प्रबंधित करती है।

कैसा है दोनों का GMP?

Shree Ram Twistex Ltd का GMP आखिरी अपडेट के अनुसार ₹0 पर आ गया है। इश्यू का अपर प्राइस ₹104 है और अनुमानित लिस्टिंग प्राइस भी करीब ₹104 ही दिख रहा है। यानी फिलहाल कोई लिस्टिंग गेन का संकेत नहीं, प्रीमियम पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहीं, Clean Max Enviro Energy Solutions का कैप प्राइस ₹1,053 है, जबकि मौजूदा GMP के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹1,044 है। यानी लगभग ₹9 का डिस्काउंट संकेतित है, जो कमजोर लिस्टिंग की संभावना दर्शाता है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article