बार-बार 3 गलतियों के जाल में फंसते हैं निवेशक, देविना मेहरा ने बताया कैसे तोड़ें चक्रव्यूह?

शेयर बाजार में बहुत से निवेशक इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें अपेक्षित नतीजे नहीं मिल रहे। दिग्गज निवेशक देविना मेहरा के मुताबिक अक्सर निवेशक तीन बड़ी गलतियों की वजह से आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

Devina Mehra Tips for Portfolio Review : शेयर बाजार दूर से जितना लुभावना लगता है, यहां टिक पाना और अच्छे रिटर्न बना पाना उतना ही मुश्किल होता है। ज्यादातर निवेशकों के लिए बाजार एक चक्रव्यूह की तरह होता है, जहां से अच्छा मुनाफा लेकर निकल पाना संभव ही नहीं होता है। दिग्गज निवेशक देविना मेहरा इसके पीछे बाजार के काम करने के तरीके और डिजाइन से ज्यादा निवेशकों की कुछ गलतियों को जिम्मेदारी मानती हैंं। जानते हैं, कौन सी गलतियां हैं, जो निवेशकों पर भारी पड़ रही हैं।

Devina Mehra Tips for Portfolio Review

निवेशक अपनी गलतियों की वजह से नहीं बना पाते मजबूत पोर्टफोलियो

फर्स्ट ग्लोबल की फाउंडर और अनुभवी निवेश विशेषज्ञ देविना मेहरा ने तीन आम गलतियों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यवहारिक चक्र से बाहर निकलने के लिए निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को किस नजरिये से देखना चाहिए। मेहरा के मुताबिक शेयर बाजार में निवेशक अक्सर गलती सिर्फ गलत स्टॉक चुनकर नहीं करते। कई बार सही स्टॉक खरीदने के बाद भी गलत समय पर बेच देना, उम्मीद खत्म हो जाने के बावजूद उसे पकड़े रहना या कुछ शेयरों की तरफ लंबे समय तक ध्यान ही न देना ज्यादा बड़ा नुकसान कर देता है।

End of Feed